तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अच्छा-खासा
बहुत अधिक।
अनुमोदन
1. किसी के किए हुए काम या सामने रखे हुए सुझाव को ठीक मानकर अपनी दी हुई स्वीकृति। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
अपरिहार्य
1. जो अति आवश्यक हो। 2. जिसे लेना,रखना या मानना बिलकुल आवश्यक हो।
अपवित्र
1. जो धर्मानुसार पवित्र न हो। 2. जिसमें दोष हो।
अबतक
इस समय तक।
अभिनीत
अभिनय किया हुआ।
अवलोकन
1. देखने की क्रिया। 2. अच्छी तरह जाँच पड़ताल करने के लिए देखने की क्रिया।
इकत्तीस
1. तीस और एक के योग से प्राप्त संख्या। 2. तीस और एक।
इच्छाशक्ति
* सोच-समझकर चयन, निर्णय आदि लेने की क्षमता।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कायरता
कायर होने की अवस्था या भाव।
क्षत-विक्षत
कटी-पिटी अवस्था में इधर-इधर फैला हुआ।
गुलजार
1. फूलों का बगीचा। 2. जो हरे पेड़-पौधों से भरा हुआ हो। 3. जो सूखा या मुरझाया न हो। 4. जहाँ पर वास हो या जहाँ कोई रहता हो। 5. आनंद और शोभा से युक्त।
जल्दी-जल्दी
शीघ्रता के साथ।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
डेकोरेटर
वह व्यक्ति है जो घर के आंतरिक हिस्से को सजाने के काम का विशेषज्ञ हो।
धाराप्रवाह
धारा के रूप में बिना रुके आगे बढ़ने या चलने वाला।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
नारायण
1. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 2. एक उपनिषद्। 3. एक पौराणिक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के पुरुष सूक्त की रचना की।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
निर्वहन
निभने या निभाने की क्रिया या भाव।
नौसैनिक
वह सैनिक जो नौ सेना में हो।
पर्यावरण
आस-पास का वातावरण।
पेचकश
वह औज़ार जिससे पेच बैठाये या जड़े जाते हैं।
प्रतियोगिता
1. वह आयोजित मौका, काम आदि जिसमें शामिल होनेवाले प्रतिस्पर्धियों में से एक को विजेता चुना जाता है। 2. किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न।
प्रतियोगी
1. वह जो प्रतियोगिता करता है। 2. स्पर्धा करने वाला। 3. प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा से संबंधित।
प्रबंधन
व्यवस्था करने की क्रिया या भाव।
प्रयोगात्मक
प्रयोग संबंधी।
फोटोग्राफर
वह व्यक्ति जो फोटो खींचता है।
बेरहम
जिसमें दया न हो।
भटकना
1. कुछ ढूँढ़ने के लिए व्यर्थ इधर-उधर घूमते फिरना। 2. रास्ता भूलकर इधर-उधर चले जाना। 3. व्यर्थ इधर-उधर घूमते फिरना या चलना। 4. गलत रास्ते पर चलना। 5. मन या विचार का शान्त न रहकर इधर-उधर जाना।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
भूविज्ञानी
भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
यूरेनियम
एक रेडियोएक्टिव तत्व जिसकी परमाणु संख्या बानवे है।
यूरोपीय
1. यूरोप का निवासी। 2. यूरोप का या यूरोप से संबंधित।
रणक्षेत्र
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रणनीति
1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
रफ़ूचक्कर
भागा हुआ।
लातविया
उत्तर-पूर्वी यूरोप का एक देश।
विधायक
1. विधानसभा का सदस्य। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला।
समझदारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. युक्ति से पूर्ण होने की अवस्था या भाव। 3. भली-बुरी बातें सोचने-समझने की शक्ति या ज्ञान।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाव-भाव
1. शरीर की वह स्थिति जिसके द्वारा चित्त का भाव प्रकट होता है। 2. शरीर या किसी अंग की वह स्थिति जिसमें कोई भाव अभिव्यक्त होता हो। 3. पुरुषों को मोहित करने के लिए स्त्रियों की मनोहर चेष्टाएँ।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।