तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अरुंधती
1. कर्दम ऋषि और देवहूति की नौ कन्याओं में से एक। 2. सप्तर्षि तारों के पास उगने वाला एक तारा। 3. दक्ष की एक कन्या। 4. तंत्र के अनुसार जिह्वा। 5. शरीर में मूल शक्ति का सूक्ष्म अंग जो कुंडल के आकार में मूलाधार में सुषुम्ना नाड़ी के नीचे माना गया है।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
अव्यवस्था
व्यवस्था का अभाव।
आधुनिकीकरण
देखने में या व्यवहार में आधुनिक बनाने की क्रिया।
गुजराती
1. गुजरात का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 2. गुजरात राज्य की भाषा। 3. वह लिपि जिसमें गुजराती भाषा लिखी जाती है। 4. गुजरात का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
नवसिखुआ
1. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो। 2. जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो।
पुलिसकर्मी
प्रजा की जान और माल की रक्षा करने वाला सिपाही या अफसर।
पुष्पांजलि
फूलों से भरी अंजली जो किसी देवता अथवा पूज्य पुरुष को चढ़ाई जाय।
प्रीमियर
1. एक आधिकारिक पद जिसका प्रयोग अधिकतर उन राष्ट्रों में होता है जिनकी सभ्यता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में रोमन साम्राज्य से पैदा हुई है। 2. वह व्यक्ति जो चांसलर के पद पर आसीन हो।
मर्यादित
किसी प्रकार की सीमा या मर्यादा में रहने और उसका उल्लंघन न करनेवाला।
मिलकियत
1. जमींदार की वह भूमि जिसका वह अधिकारी हो। 2. अधिपति होने की अवस्था या भाव।
लिथुआनियाई
1. लिथुआनिया में रहनेवाला व्यक्ति। 2. लिथुआनिया में बोली जाने वाली भाषा। 3. लिथुआनिया का या इससे संबंधित।
स्थानांतरण
1. अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया। 2. किसी वस्तु या व्यक्ति को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर पहुँचाने, भेजने आदि की क्रिया। 3. किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया। 4. पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।