तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अगुआई
नेता या नायक का कार्यकलाप।
अनियत
जो नियत न हो।
अपराजित
जो पराजित न हुआ हो या जो हराया न गया हो।
अविभाज्य
1. जिसका विभाग न किया जा सके या जो न बाँटा जा सके। 2. जिसे अलग न किया जा सकता।
आइसलैंड
1. यूरोप का एक देश। 2. ज्वालामुखी फूटने से बना एक द्वीप।
आधिपत्य
1. अधिपति होने की अवस्था या भाव। 2. किसी वस्तु या संपत्ति आदि पर होने वाला बलपूर्वक स्वामित्व।
आरक्षित
किसी विशेष कार्य, पद, व्यक्ति आदि के लिए मुख्य रूप से सुरक्षित किया हुआ।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
इथियोपिया
उत्तर-पूर्वी अफ्रीका का एक देश।
इथियोपियाई
1. इथियोपिया का निवासी। 2. इथियोपिया से संबंधित या इथियोपिया का।
उपशीर्षक
शीर्षक के अतिरिक्त किसी विषय को और अधिक स्पष्ट करनेवाला दूसरा शीर्षक।
कठपुतली
काठ की गुड़िया या पुतली।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
चपरासी
1. काग़ज़-पत्र आदि लाने-ले जाने वाला या अधिकारियों के आदेशों को पूरा करने वाला या आवश्यकतानुसार उन्हें रजिस्टर आदि उपलब्ध करने वाला कर्मचारी। 2. वह कर्मचारी जो चपरास लगाता हो।
जिम्मेदारी
किसी कार्य, विषय या बात का लिया जाने वाला भार।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
तबदीली
1. अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया। 2. बदलने की क्रिया या भाव।
निराकरण
सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
पंचानवे
1. नब्बे और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. नब्बे और पाँच।
पतलून
वह अँग्रेजी ढंग का पायजामा जिसमें मियानी नहीं लगाई जाती और जो बटन से बंद किया जाता है।
पोस्टकार्ड
वह कार्ड जो बिना लिफाफा के डाक द्वारा संदेश, समाचार आदि भेजने के काम आता है और जिसमें अलग से डाक टिकट भी लगाना नहीं पड़ता है।
प्राध्यापक
विशेषतः वह अध्यापक जो किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय आदि में पढ़ाता हो।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
फायरब्रिगेड
दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
बहुराष्ट्रीय
कई देशों में काम करने वाला या कई राष्ट्रों को शामिल करने वाला।
भ्रष्टाचार
नीतिपथ से गिरा हुआ और समाज में बहुत बुरा माना जाने वाला आचरण या व्यवहार।
मदहोशी
मतवाला या उन्मत्त होने की अवस्था।
माता-पिता
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
युद्धाभ्यास
युद्ध का अभ्यास।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
राष्ट्रपति
किसी आधुनिक प्रजातांत्रिक राष्ट्र द्वारा चुना हुआ उसका सर्वप्रधान शासक।
विवेचना
1. विचारपूर्वक निर्णय करने की क्रिया। 2. किसी वस्तु के गुण-दोषों को भली-भाँति जाँचने या उसका परीक्षण करने की क्रिया।
वैज्ञानिक
1. विज्ञान-संबंधी खोज करने वाला या विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति। 2. विज्ञान के क्षेत्र, प्रक्रिया, सिद्धांत आदि से संबंध रखने वाला।
शयनकक्ष
सोने हेतु कमरा।
शाकाहारी
1. वनस्पति जन्य पदार्थों को खानेवाला प्राणी। 2. जिसमें मांस न मिला हो या जो अन्न, फल और साग से युक्त। 3. वनस्पति जन्य पदार्थों को खाने वाला।
शुरुआत
1. कोई कार्य, बात आदि शुरू होने या करने की क्रिया। 2. किसी कार्य, घटना, व्यापार आदि का पहले वाला अंश या भाग। 3. * पहला या शुरू का प्रदर्शन। 4. * प्रस्तावना, परिचय आदि का प्रारंभिक भाग। 5. * शतरंज में खेल के शुरू में गोटियों के चलने का एक स्वीकृत क्रम।
संरचित
जो रचा या बनाया गया हो।
संविधान
वह विधान या कानून जिसके अनुसार किसी राज्य,राष्ट्र या संस्था का संघटन,संचालन और व्यवस्था होती है।
समाधान
सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
सिंगापुर
1. एशिया का एक देश। 2. एक द्वीप। 3. सिंगापुर की राजधानी। 4. एक प्रकार का आम। 5. सिंगापुर आम का पेड़।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
हलवाई
मिठाई, पूरी, नमकीन, पकवान आदि बनाने और बेचने वाला व्यक्ति।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।