तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनाकर्षक
जो आकर्षक न हो।
अनुपस्थित
जो सामने, उपस्थित या मौजूद न हो।
अनुमोदित
जिसका समर्थन किया गया हो।
अनुवादित
अनुवाद किया हुआ।
अप्रासंगिक
1. जो प्रसंग-संबंधित न हो। 2. प्रसंग के प्रतिकूल।
अफसर
किसी उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी।
अमेरिका
1. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश। 2. एक महाद्वीप जिसमें उत्तरी, दक्षिणी आर मध्य अमेरिका है।
असामयिक
जो नियत समय से पूर्व या बाद में हो।
अस्वीकार
किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया।
अहंकार
अपने आपको औरों से बहुत अधिक योग्य, समर्थ या बढ़कर समझने का भाव।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
उपयुक्त
1. जैसा होना चाहिए वैसा या जहाँ होना चाहिए वहाँ। 2. पूर्वापर या आस-पास की बातों के विचार से अथवा और किसी प्रकार से ठीक बैठने या मेल रखने वाला। 3. जिसमें किसी काम को अच्छी तरह से करने का हुनर या गुण हो। 4. कुछ पाने या लेने के योग्य।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
एकदम
1. एकदम से। 2. शीघ्रता से या बिना विलम्ब किए। 3. पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी।
एटलस
1. पुस्तिका के रूप में मानचित्रों का संग्रह। 2. उत्तरी अफ्रीका का एक पर्वत।
कामरेड
* एक ही काम में लगे सभी पुरुषों के लिए प्रयुक्त संबोधन।
जलाकर
वह स्थान जहाँ पानी जमा होकर ठहरा या बना रहता हो।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
जेनेटिक
जो किसी वंश में बराबर होता आया हो और जिसके आगे भी उस वंश में होते रहने की संभावना हो।
ड्राइविंग
मोटर गाड़ियों को चलाने की क्रिया।
ताकतवर
जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार।
दरवाजा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दिसंबर
अंग्रेज़ी वर्ष का बारहवाँ महीना।
देखरेख
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. रक्षा करने की क्रिया या भाव।
निकटता
1. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 2. पास या निकट होने की अवस्था या भाव।
निशानेबाज
1. वह जो निशाना लगाता हो। 2. जो लक्ष्य-वेध या निशाना लगाने में कुशल हो।
पति-पत्नी
विवाहित जोड़ा।
प्रतिशोध
किसी के कुछ अनिष्ट करने पर उसके साथ किया जानेवाला वैसा ही व्यवहार।
फिनलैंड
उत्तरी यूरोप का एक देश।
बंदोबस्त
कोई काम ठीक ढंग या उचित प्रकार से करने या उसे पूरा करने के लिए आयोजन करने की क्रिया।
बोलबाला
शक्ति, सम्मान, भय, आतंक या कोई विशेष बात आदि से प्राप्त प्रसिद्धि।
भावनात्मक
भाव से भरा हुआ या हृदय को प्रभावित करने वाला।
मजबूती
दृढ़ होने की अवस्था या भाव।
माँ-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
मोल-भाव
खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्यवहार।
युद्धक्षेत्र
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रक्तपात
मारने-काटने की क्रिया।
संपादक
वह जो किसी समाचार-पत्र अथवा पुस्तक को क्रम आदि से लगाकर और उसे सब प्रकार से ठीक करके प्रकाशित करता हो।
सेक्रेटरी
1. वह सहायक जो मालिक या किसी संस्था के लिए पत्राचार और लिपिक संबंधी कार्य करे। 2. किसी विभाग, संगठन आदि का वह अधिकारी जिसके परामर्श से सभी काम होते हैं।
सेवानिवृत्त
जिसने अवकाशग्रहण कर लिया हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमवार
सप्ताह का पहला वार या मंगलवार के पहले का दिन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।