तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अखरोट
1. एक फल जिसकी गिनती मेवों में होती है। 2. एक फलदार ऊँचा पेड़ जिसके फल मेवा के अंतर्गत आते हैं।
अग्रसर
आगे बढ़ा हुआ।
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अधिग्रहण
अधिकारपूर्वक अथवा अधियाचना के द्वारा किसी की संपत्ति या और कोई चीज़ ले लेने का कार्य।
अपवाद
1. वह बात, शब्द, तत्त्व आदि जो किसी व्यापक या सामान्य नियम आदि के विरुद्ध हो। 2. किसी पर लगने या लगाया जाने वाला दोष। 3. किसी के वाक्य या सिद्धांत का खंडन करने के निमित्त या उसका विरोध करने के लिए कही हुई बात। 4. किसी की वास्तविक या कल्पित बुराई या दोष बतलाने की क्रिया।
अफ़ग़ानिस्तान
मध्य एशिया या एक देश।
असुरक्षित
जिसकी सुरक्षा न की गई हो।
आकाशगंगा
1. बहुत से तारों का एक विस्तृत समूह जो हमें रात के समय आकाश में उत्तर-दक्षिण में फैला हुआ चमकीली चौड़ी पट्टी या सड़क के रूप में दिखाई देता है। 2. पुराणों के अनुसार स्वर्ग में बहने वाली एक नदी।
आचार-संहिता
वे सर्वमान्य नियम और जिसका पालन करना सब के लिए अनिवार्य हो।
आनंददायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो आनंद देनेवाला हो।
आनंदित
1. जिसे प्रसन्नता हुई हो। 2. जिसका मनोरंजन हुआ हो।
आप्रवास
अपना देश छोड़कर दूसरे देश में जा रहने की क्रिया।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कारगिल
1. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक शहर। 2. भारत के जम्मू और कश्मीर प्रांत का एक जिला।
कार्यान्वित
जो कार्य रूप में परिणत किया जा चुका हो।
काल्पनिक
जो वास्तविक न हो।
गोलमटोल
जो ठिंगना तथा मोटा हो।
घेराबंदी
1. किसी व्यक्ति या वस्तु को चारों और से घेर लेने की क्रिया। 2. शत्रु,अपराधी आदि को घेरने या पकड़ने के लिए किसी स्थान के आने-जाने के मार्ग को रोकने की क्रिया।
चुपके-चुपके
दूसरों की नजर बचाकर।
ज़िंदादिल
सदा प्रसन्न रहने और हँसने-हँसानेवाला और सक्रिय।
दशहरा
आश्विन शुक्लपक्ष की दशमी को मनाया जानेवाला एक हिंदू त्योहार।
दूरदर्शिता
दूर की बात सोचने या समझने का गुण।
नमस्कार
थोड़ा झुककर अभिवादन करने की क्रिया।
निपटान
1. निपटाने की क्रिया या भाव। 2. निपटने या निपटाने की क्रिया या भाव।
परजीवी
1. कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ या कीड़े-मकोड़े जो दूसरे पेड़ों या जीव-जंतुओं के शरीर पर रहकर और उनका रस या खून चूसकर पलते है। 2. जो दूसरे जीव के सहारे रहते या उनसे अपना भोजन प्राप्त करते हों।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
बदसलूकी
बुरा या अनुचित व्यवहार।
बनिस्बत
तुलना या मुक़ाबले में।
बहत्तर
1. सत्तर और दो के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और दो।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
बेखबर
1. जिसे होश न हो। 2. जिसे कोई खबर या जानकारी न हो।
बेहतरीन
जो बहुत अच्छा हो।
राजकोष
राजा का कोष या सरकारी कोष।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
लापरवाह
जो सावधान न हो।
वाइपर
एक प्रकार का साँप।
समझाना
1. इधर-उधर की बातें करके चिंतित या दुःखी व्यक्ति का मन दूसरी ओर ले जाना या धीरज दिलाना। 2. बोध या ज्ञान कराना। 3. किसी विषय का कुछ विस्तार से वर्णन करना। 4. कोई बात अच्छी तरह से किसी के मन में बैठाना। 5. किसी को यह बताना कि क्या करना अच्छा है।
सरसराहट
1. हवा बहने का शब्द। 2. साँप आदि के रेंगने से उत्पन्न ध्वनि। 3. शरीर पर रेंगने का अनुभव। 4. हवा में किसी वस्तु के वेग से निकलने का शब्द।
सेवानिवृत्त
जिसने अवकाशग्रहण कर लिया हो।
सेवानिवृत्ति
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हल्का-फुल्का
1. जो कम वज़न का हो या भारी न हो। 2. जो आसानी से पच जाये। 3. कहीं-कहीं पर होने वाला। 4. जिसमें विचार का अभाव हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।