तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंकगणित
वह विद्या जिसमें संख्याओं के जोड़ने-घटाने, गुणा-भाग आदि की विधि बतलायी जाती है।
अग्रसर
आगे बढ़ा हुआ।
अधिकांश
1. किसी वस्तु आदि का आधे से अधिक भाग। 2. अधिक अंश से संबंधित या अधिक अंश का या जो अधिक मात्रा में हो।
अनुपस्थिति
अनुपस्थित होने की अवस्था या भाव।
असंवैधानिक
जो संविधान के अनुरूप न हो या।
आचार-संहिता
वे सर्वमान्य नियम और जिसका पालन करना सब के लिए अनिवार्य हो।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
इतिहास
1. बीती हुई प्रसिद्ध घटनाओं और उनसे संबंध रखनेवाले जीवों का कालक्रम से वर्णन। 2. वह शास्त्र जिसमें इतिहास की घटनाओं आदि का अध्ययन किया जाता है।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कष्टकर
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
कोलाहल
1. ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न अस्पष्ट आवाज। 2. संपूर्ण जाति का एक संकर राग। 3. कई लोगों के एक साथ ऊँची आवाज़ में बोलने या चिल्लाने आदि से उत्पन्न भ्रांतिपूर्ण स्थिति।
गंभीरता
1. स्थिरचित्त या गंभीर होने की अवस्था या भाव। 2. गहरा होने का गुण या भाव।
छटपटाना
शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना।
जलपान
सुबह या शाम आदि को किया जाने वाला थोड़ा और हल्का भोजन।
ठाकुरजी
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
तथाकथित
यों ही या केवल कहा जानेवाला परन्तु सर्वमान्य नहीं।
तरबूज
1. बड़ा, मोटा और गोल फल जिसका गूदा लाल व बीज काले होते हैं। 2. एक प्रकार की बेल जिसके बड़े गोल फल खाने के काम में आते हैं।
धारीदार
धारियों या लकीरों वाला।
नतीजतन
किसी बात, काम आदि के फल या परिणाम के रूप में।
निकटता
1. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 2. पास या निकट होने की अवस्था या भाव।
निरपेक्ष
परस्पर विरोधी पक्षों से अलग रहने वाला।
परोपकारी
1. दूसरों का उपकार करनेवाला व्यक्ति। 2. दूसरों का उपकार करनेवाला।
पीछे-पीछे
अनुकरण करते हुए या किसी के पृष्ठ भाग से होकर।
प्रशासनिक
प्रशासन या राज्य प्रबंध संबंधी।
बढ़कर
जो अधिक अच्छा हो।
बनारस
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक नगर जो तीर्थ स्थल के रूप में ख्यात है।
बरतन
धातु, शीशे, मिट्टी आदि का वह आधार जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बनायी या रखी जाती हैं।
बेगुनाही
अपराधहीन होने की अवस्था या भाव।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
मजबूत
1. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 2. टिकने या कुछ दिनों तक काम देने वाला। 3. गठा हुआ।
मतभेद
वह अवस्था जिसमें दो या अधिक व्यक्तियों या पक्षों के मत आपस में नहीं मिलते हैं।
महत्वाकांक्षी
1. वह जो बहुत बड़ी आकांक्षा रखता हो। 2. जिसकी बहुत बड़ी आकांक्षा हो।
मेहमान
1. जिसे किसी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बुलाया गया हो। 2. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में अचानक या बताकर आ पहुँचने वाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति।
रंगमंच
नाट्यशाला आदि में विशेषतः वह स्थान जिस पर अभिनेता, अभिनेत्री आदि अभिनय करते हैं।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
विसर्जित
(अधिवेशन, बैठक, सभा आदि के संबंध में) समाप्त किया हुआ या जिसका विसर्जन हो चुका हो।
व्यवधान
1. किसी कार्य को करते समय बीच में होने वाली कोई आकस्मिक घटना। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात। 3. समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव।
शत्रुतापूर्ण
जो शत्रुता से भरा हुआ हो।
सदुपयोग
किसी वस्तु,अधिकार आदि का अच्छे या सही ढंग से किया जानेवाला उपयोग।
सहयोगी
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरकत
1. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।