तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपरिहार्य
1. जो अति आवश्यक हो। 2. जिसे लेना,रखना या मानना बिलकुल आवश्यक हो।
अराजकता
1. शासनहीन होने की अवस्था। 2. राजा का अभाव या राजा न होने की अवस्था।
अरुंधती
1. कर्दम ऋषि और देवहूति की नौ कन्याओं में से एक। 2. सप्तर्षि तारों के पास उगने वाला एक तारा। 3. दक्ष की एक कन्या। 4. तंत्र के अनुसार जिह्वा। 5. शरीर में मूल शक्ति का सूक्ष्म अंग जो कुंडल के आकार में मूलाधार में सुषुम्ना नाड़ी के नीचे माना गया है।
अलेक्जेंडर
एक प्रसिद्ध यूनानी राजा।
असुविधा
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो।
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
आंदोलन
1. उथल-पुथल करनेवाला प्रयत्न। 2. लोगों का वह समूह जो कुछ विशेष सामान्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए एक साथ प्रयत्नशील हो। 3. कार्यों की एक श्रृंखला जो किसी सिद्धांत को आगे बढ़ाए या किसी विशेष समाप्ति की ओर मोड़ दे या ले जाए। 4. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
आजकल
आधुनिक या वर्तमान समय में।
आनंददायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो आनंद देनेवाला हो।
आमदनी
लाभ आदि के रूप में आने या प्राप्त होने वाला धन।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
एयरलाइन
* एक व्यावसायिक उद्योग जो यात्रियों के लिए हवाई यात्रा या उड़ानें सुलभ करता है।
कोमलता
1. कोमल होने की अवस्था या भाव। 2. सुकुमार या नाजुक होने की अवस्था या भाव। 3. वह व्यवहार जिसमें विनय का भाव हो।
घनघोर
ज़रूरत से ज्यादा या बहुत ही अधिक।
घमासान
जिसे देखने से भय या डर लगे।
जन्मजात
जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो।
टकसाल
वह स्थान जहाँ सिक्के बनाये या ढाले जाते हैं।
डाकघर
वह सरकारी दफ़्तर जहाँ से लोग चिट्ठी-पत्री आदि भेजते हैं।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
तनहाई
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
दृष्टिकोण
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
नामोनिशान
किसी वस्तु का नाम और उसके सूचक शेष चिह्न या पता-ठिकाना या ऐसा लक्षण जिससे किसी चीज या बात के अस्तित्व का पता चलता हो या उसका प्रमाण मिलता हो।
नियोजन
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
निराधार
1. जिसमें कोई सच्चाई या यथार्थता न हो या जो प्रमाणों से सिद्ध न किया जा सके। 2. जिसका कोई आधार न हो या बिना आधार का।
पार्किन्सन
केंद्रीय तंत्रिका तंत्र का एक अपक्षयी विकार जिसकी विशेषता है - कंपन तथा दुर्बल मांसपेशीय समन्वयन।
पालन-पोषण
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
प्रतिसाद
किसी बात, कार्य आदि के बारे में लोगों द्वारा दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
मनोविज्ञान
वह शास्त्र जिसमें चित्त की वृत्तियों या मन में उठने वाले विचारों आदि का विवेचन होता है।
मुसलमान
मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए सम्प्रदाय का अनुयायी।
राजकोष
राजा का कोष या सरकारी कोष।
लाभदायक
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
लेनदेन
कुछ लेने या देने की क्रिया।
विशेषकर
विशेष रूप से।
संपादन
1. किसी पुस्तक या संवाद पत्र आदि को क्रम, पाठ आदि के रूप में लगाकर प्रकाशित करने की क्रिया। 2. काम पूरा करने की क्रिया।
सावधानी
सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव।
सुहागरात
विवाह के बाद की वह पहली रात जिसमें वर और वधू का पहले-पहले समागम होता है।
सेक्रेटरी
1. वह सहायक जो मालिक या किसी संस्था के लिए पत्राचार और लिपिक संबंधी कार्य करे। 2. किसी विभाग, संगठन आदि का वह अधिकारी जिसके परामर्श से सभी काम होते हैं।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाथ-पाँव
हाथ, पैर, मुँह आदि शरीर के अंग।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।