तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अतार्किक
बिना तर्क का या जिसमें तर्क का अभाव हो।
अनाकर्षक
जो आकर्षक न हो।
अपरिवर्तनीय
जो परिवर्तनशील न हो या ज्यों का त्यों रहने वाला।
अस्पष्टता
अस्पष्ट होने की अवस्था या भाव।
आदिवासी
1. किसी स्थान पर रहनेवाले वहाँ के मूल, असभ्य तथा जंगली निवासी। 2. किसी देश या राज्य में रहनेवाले मूल निवासी। 3. आदिवासी से संबंधित या आदिवासी का।
आवासीय
1. घर या आवास का या जो घर या आवास से संबंधित हो। 2. रहने के लिए बनाया गया। 3. जिसमें आवास या रहने के लिए घर हो।
इंटरनेशनल
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
उतारना
1. ऊपर से नीचे की ओर लाने की क्रिया। 2. ऊपर से नीचे की ओर लाना। 3. पहनी हुई वस्तु को अलग करना। 4. लिखावट,चित्र आदि का जैसा है वैसा ही रूप बनाना। 5. लिपटी हुई या ऊपरी वस्तु को अलग करना। 6. आग पर वस्तुएँ पकाकर तैयार करना। 7. चुनाव, खेल, आदि में उम्मीदवार या प्रतियोगी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चुनना या भेजना।
उपहास
हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
घृणास्पद
जो घृणा करने के योग्य हो।
घोषणापत्र
वह पत्र जिसमें सर्व-साधारण के सूचनार्थ राजाज्ञा आदि लिखी हो।
तरोताज़ा
शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छा या ताज़ा।
तलाशना
1. यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है। 2. किसी बात या विषय के गूढ़ तत्त्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना। 3. विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
नेकदिल
जो अच्छी नीयतवाला हो।
नेपोलियन
एक शासक जिसने सतरह सौ निनावे से लेकर अठारह सौ चार तक फ्रांस पर शासन किया।
परिमल
1. सुगंधित वस्तु। 2. अच्छी गन्ध या महक। 3. स्त्री आदि के साथ पुरुष आदि का समागम।
पर्यटक
घूमने के उद्देश्य से एक जगह से दूसरी जगह पर जानेवाला यात्री।
पुष्पांजलि
फूलों से भरी अंजली जो किसी देवता अथवा पूज्य पुरुष को चढ़ाई जाय।
प्रज्वलित
1. जलता हुआ। 2. बिल्कुल स्पष्ट और प्रत्यक्ष।
प्रतिनिधित्व
प्रतिनिधि होने की अवस्था या भाव।
प्राधिकरण
1. वैधता या स्वीकृति या औपचारिक वारंट प्रदान करने का कार्य। 2. शासन प्रणाली की एक प्रशासनिक इकाई।
प्रायद्वीप
स्थल का वह भाग जो तीन ओर से जल से घिरा हो।
मनमुटाव
दुश्मन या शत्रु होने की अवस्था या भाव।
मातहत
1. वह कर्मचारी जो किसी के अधीन हो। 2. आज्ञा, अधिकार आदि में किसी के नीचे रहने वाला।
मुस्कुराता
जो मुस्कुरा रहा हो या मुस्कुराता हुआ।
रूपरेखा
1. किसी बनाए जाने वाले रूप या किए जाने वाले काम का वह स्थूल अनुमान जो उसके आकार-प्रकार आदि का परिचायक होता है। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. किसी वस्तु या व्यक्ति के रूप का वह चित्र जिसे रेखाओं से बनाया गया हो।
रोजमर्रा
एक भी दिन नागा किए बिना।
वनस्पति
1. वह सजीव जिसमें गति नहीं होती है और अधिकांशतः वह अपना भोजन स्वयं बनाता है। 2. * वे सभी वनस्पतियाँ जो किसी विशेष क्षेत्र या काल में होते हैं।
वसीयतनामा
वह लेख या पत्र जिसमें वसीयत की सब शर्तें लिखी हों।
विनाशकारी
जो नाश करता हो।
शतरंज
एक प्रकार का खेल जो चौंसठ ख़ानों की बिसात पर खेला जाता है।
शब्दाडंबर
1. साधारण सी बात कहने के लिए बड़े-बड़े शब्दों और जटिल वाक्यों का प्रयोग। 2. बड़े-बड़े शब्दों का ऐसा प्रयोग जिससे भावहीनता आ जाए।
शस्त्रागार
शस्त्रों के रखने का स्थान।
सहायता
किसी के कार्य आदि में इस प्रकार योग देने की क्रिया कि वह काम जल्दी या ठीक तरह से हो।
सीएनएस
कशेरुकी जंतुओं के तंत्रिकातंत्र का वह भाग जिसमें मस्तिष्क और मेरुरज्जु आते हैं।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
सोमालियाई
1. सोमालिया का निवासी। 2. सोमालिया से संबंधित या सोमालिया का।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।