तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
आगंतुक
1. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में अचानक या बताकर आ पहुँचने वाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति। 2. किसी होटल, सराय आदि का ग्राहक। 3. शरीर के किसी भीतरी दोष के कारण नहीं बल्कि ऊपरी या बाहरी कारणों से सहसा होने वाला रोग। 4. कहीं से आने वाला। 5. अचानक ही कहीं इधर-उधर से या भूल-भटककर आने वाला या जिसके घूमने का कोई निश्चित उद्देश्य या निश्चित दिशा न हो।
इसीलिए
इस कारण।
उपाध्यक्ष
किसी संस्था आदि में अध्यक्ष के सहायक रूप में, पर उसके अधीन काम करनेवाला अधिकारी।
उल्लंघन
1. निश्चय, प्रतिज्ञा, नियम या विधि तोड़ने और उसके विरुद्ध काम करने की क्रिया। 2. अपने कार्य, अधिकार क्षेत्र आदि की सीमा पार करके ऐसी जगह पहुँचने की क्रिया, जहाँ जाना या रहना अनुचित, मर्यादा-विरुद्ध या अवैध हो।
एन्ज़ाइम
किसी कोशिका द्वारा उत्पन्न एक जटिल प्रोटीन।
ऑस्ट्रेलियाई
1. आस्ट्रेलिया का निवासी। 2. आस्ट्रेलिया में बोली जाने वाली एक भाषा। 3. आस्ट्रेलिया से संबंधित या आस्ट्रेलिया का।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
कलेक्शन
एकत्र करने या होने की क्रिया।
खचाखच
कसकर।
खुलकर
सबके सामने या खुल कर।
खुशखबरी
वह समाचार जो शुभ या अच्छा हो।
खुशनुमा
जो आनंद देनेवाला हो।
घर-घर
1. बालाओं का वह खेल जिसमें वे खिलौने के रूप में उपलब्ध रसोई उपकरणों में खाना पकाने का नाटक करती हैं। 2. कहीं से उत्पन्न घर्र-घर्र का शब्द। 3. हर एक घर में।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
टेलीग्राफ
वह उपकरण जिसकी सहायता से एक तार के माध्यम से संचार किया जाता है।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
निरपेक्षता
निरपेक्ष होने की अवस्था या भाव।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
परिवर्तनशील
1. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो। 2. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो।
पिघलाव
पिघलने की अवस्था।
पीड़ादायक
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
बर्मिंघम
इंग्लैंड का एक मशहूर शहर।
मरम्मत
1. किसी वस्तु का टूटा-फूटा या बिगड़ा हुआ अंश ठीक करने का काम। 2. मारने की क्रिया।
मांसपेशी
शरीर के अंदर का झिल्ली तथा रेशों के आकार का मांस-पिंड जिससे अंगों का संचालन होता है।
रखवाली
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. रखवाली करने की मज़दूरी।
रिसीवर
1. टेलीफोन का वह भाग जिससे बात करते एवं सुनते हैं। 2. एक वैज्ञानिक उपकरण जो प्रेषक यंत्र द्वारा भेजे गये संदेश को ग्रहण करता है।
लाभकारी
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
वरदान
1. किसी देवता या बड़े का प्रसन्न होकर कोई माँगी हुई वस्तु या सिद्धि आदि देने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी एवं उपयोगी वस्तु या स्थिति।
विकसित
1. जो खिल गया हो (फूल)। 2. जिसका अत्यधिक विकास हुआ हो, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी या उद्योग के क्षेत्र में।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
हिस्सेदारी
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।