तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंडाशय
मादा जननांग जहाँ डिंब का निर्माण होता है।
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अभिनीत
अभिनय किया हुआ।
अभिभूत
1. जिस पर पूर्ण रूप से प्रभाव पड़ा हो। 2. जो बहुत उत्कंठित हो। 3. जो हार गया हो। 4. जिसे किसी प्रकार की व्यथा या कष्ट हो। 5. जिसे मंत्र-तंत्र आदि के द्वारा वश में किया गया हो।
अशिक्षित
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो। 3. जो प्रवीण न हो।
अस्थिरता
1. अस्थिर होने की अवस्था या भाव या जिसमें उतार-चढ़ाव या उथल-पुथल हो। 2. गतिशील होने की अवस्था या भाव। 3. आतुर होने की अवस्था।
आधुनिकीकरण
देखने में या व्यवहार में आधुनिक बनाने की क्रिया।
उलझन
1. हाँ या ना की स्थिति। 2. वह उलझनवाली विचारणीय बात जिसका निराकरण सहज में न हो सके। 3. किसी वस्तु आदि या वस्तुओं आदि के उलझने या आपस में फँसने की क्रिया।
टकटकी
1. देर तक इस प्रकार देखने की क्रिया कि पलक न गिरे। 2. स्तब्ध दृष्टि से देखने की क्रिया। 3. चार पायों पर खड़ी वह आयताकार संरचना जिसके ऊपर समतल पटरा आदि रखा जाता है। 4. बिना पलक झपकाए या टकटकी बाँधे हुए।
टूटा-फूटा
टूटा-फूटा हुआ।
डायलिसिस
किसी घोल में स्थित स्फटिकाभ एवं श्लेष्मी पदार्थों की अर्धपारगम्य झिल्ली के द्वारा विसरण करने की उनकी दर में अंतर होने के कारण उनको अलग करने की क्रिया क्योंकि स्फटिकाभ पदार्थ श्लेष्मी पदार्थों की अपेक्षा अधिक शीघ्रता से विसरण कर जाते हैं।
धनराशि
1. रुपए-पैसे की मात्रा। 2. किसी विशेष कार्य के लिए इकट्ठा या जमा किया जाने वाला धन।
नवीनीकरण
1. फिर से नए रूप में लाने की क्रिया। 2. जिसकी अवधि बीत चुकी हो, उसे फिर से आगे के लिए वैध या नियमित करने की क्रिया।
निःसंतान
जिसे कोई संतान न हो।
निपटारा
1. निपटने या निपटाने की क्रिया या भाव। 2. निपटाने की क्रिया या भाव। 3. वादी तथा प्रतिवादी की बातें और तर्क सुनकर उनके ठीक होने या न होने के संबंध में न्यायालय द्वारा मत स्थिर करने की क्रिया। 4. सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
नौकरशाही
वह शासन पद्धति जिसमें देश का वास्तविक शासन, राजा या निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में न होकर बड़े-बड़े राज्य कर्मचारियों के हाथ में रहते हैं।
पलटना
1. नीचे का भाग ऊपर या ऊपर का भाग नीचे करना। 2. नीचे का ऊपर या ऊपर का नीचे होना। 3. पीछे की ओर घूमना। 4. कोई बात आदि कहकर या वादा आदि करके उससे इनकार करना या पीछे हटना। 5. जैसे सामान्य रूप में रहना या होना चाहिए उसके ठीक विपरीत या विरुद्ध होना। 6. चौपायों का गर्भ न ठहरना। 7. खेत या जमीन की मिट्टी खोदकर नीचे से ऊपर करना। 8. सीधे न रहकर दाहिने या बाएँ गिरना। 9. दिशा परिवर्तित करना। 10. एक तल या पार्श्व नीचे या पीछे करके दूसरे तल या पार्श्व को ऊपर लाना।
प्रतिशत
1. सौ से गुणा करने पर प्राप्त अनुपात। 2. हर सौ या सैकड़े के हिसाब से।
प्रमाणपत्र
वह पत्र जिस पर कोई बात प्रमाणित करने वाला कोई लेख हो।
बर्मिंघम
इंग्लैंड का एक मशहूर शहर।
बहुभाषी
कई भाषाओं से संबंधित या कई भाषाओं का।
बाइबिल
ईसाइयों की एक मुख्य और प्रसिद्ध धर्मपुस्तक।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
मगरमच्छ
एक बड़ा और हिंसक जल जन्तु जिसके लंबे थूथन में बड़े जबड़े तथा तीक्ष्ण दाँत होते हैं।
मरहम
घाव पर लगाने की एक गाढ़ी दवा जो रासायनिक आधार पर बनाई जाती है।
मसलन
1. मसलने की क्रिया या भाव। 2. मसलने से बनने वाली संरचना। 3. उदाहरण के तौर पर या रूप में।
मां-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
वास्तविकता
सत्य होने की अवस्था या भाव।
विधायक
1. विधानसभा का सदस्य। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
व्यावहारिक
1. जो व्यवहार करने में कुशल हो या अच्छा बरताव करनेवाला। 2. व्यवहार या काम में आने योग्य।
संक्रमण
1. रोगाणुओं के शरीर में प्रवेश करने की क्रिया। 2. सूर्य की एक राशि से निकलकर दूसरी में प्रवेश करने की क्रिया। 3. एक अवस्था या स्थान से दूसरी या अगली अवस्था या स्थान पर जाने की क्रिया।
संरक्षित
जिसकी रक्षा की गई हो।
सुनहरा
1. सोने के रंग का। 2. सुख-समृद्धि, शांति आदि से युक्त।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
हकीकत
सत्य होने की अवस्था या भाव।
हवादार
जिसमें हवा के आने-जाने के लिए खिड़कियाँ आदि हों।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।