तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंकगणित
वह विद्या जिसमें संख्याओं के जोड़ने-घटाने, गुणा-भाग आदि की विधि बतलायी जाती है।
अपरिवर्तनीय
जो परिवर्तनशील न हो या ज्यों का त्यों रहने वाला।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
ऑटो-रिक्शा
तीन पहियों की एक यंत्रचालित सवारी गाड़ी।
कण्ठमाला
1. गले में पहनने का एक आभूषण। 2. गले का एक रोग जिसमें जगह-जगह गिल्टियाँ निकल आती हैं।
कर्मचारी
किसी कार्यालय या संस्था आदि में वेतन पर काम करनेवाला व्यक्ति।
ख़मियाज़ा
अपराधी आदि को उसके अपराध के फलस्वरूप पहुँचाई हुई पीड़ा या आर्थिक हानि आदि।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
जीवनशैली
किसी के जीवन जीने की वह शैली या ढंग जो उसके व्यवहार आदि में दृष्टिगत होता है।
तरबूज
1. बड़ा, मोटा और गोल फल जिसका गूदा लाल व बीज काले होते हैं। 2. एक प्रकार की बेल जिसके बड़े गोल फल खाने के काम में आते हैं।
दूरदर्शिता
दूर की बात सोचने या समझने का गुण।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
परहेज
1. स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाली गतिविधियों से बचने की क्रिया या खाने-पीने आदि का संयम। 2. दोषों, पापों, दुष्कर्मों और बुराइयों से दूर रहने की क्रिया।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
परिरक्षित
चारों ओर से सुरक्षित।
पहलवान
वह जो कुश्तीबाज़ी करता है।
पुरातत्त्ववेत्ता
पुरातत्त्व का ज्ञाता।
प्रतीक्षित
जिस किसी चीज़, बात आदि की प्रतीक्षा की जाती हो।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
महंगाई
1. महँगा होने की अवस्था या भाव। 2. महँगाई के कारण मिलने वाला भत्ता या अतिरिक्त धन।
महोदय
पुरुषों के लिए एक आदरसूचक संबोधन।
मानचित्र
पृथ्वी या खगोल के किसी भाग की स्थिति आदि के विचार से बनाया हुआ उसका सूचक वह चित्र जिसमें देश, नगर, नदी, पहाड़ आदि दिखाए गए हों।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
रक्तचाप
1. रक्त द्वारा रक्त की वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव। 2. वह स्थिति जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का रक्त वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव सामान्य से कम या अधिक हो जाता है।
राजकोष
राजा का कोष या सरकारी कोष।
विदूषक
1. प्रायः नाटकों में हँसानेवाला एक पात्र जो नायक का अंतरंग मित्र या सखा होता है। 2. हास्यपूर्ण अभिनय द्वारा सबको हँसानेवाला व्यक्ति।
संगठित
1. जिसका संघटन हुआ हो। 2. अच्छी तरह से नियोजित या जिसकी योजना अच्छी तरह से बनाई गई हो। 3. जो एक होकर तथा सामूहिक रूप से अपने ध्येय की सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हो। 4. जो एकता से परिपूर्ण हो।
समझदारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. युक्ति से पूर्ण होने की अवस्था या भाव। 3. भली-बुरी बातें सोचने-समझने की शक्ति या ज्ञान।
समन्दर
खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।
सरकार
देश, राज्य आदि का शासन-प्रबंध करने वाली संस्था या सत्ता।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमालियाई
1. सोमालिया का निवासी। 2. सोमालिया से संबंधित या सोमालिया का।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।