तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुकरण
देखा-देखी किया जानेवाला कार्य।
अनुक्रम
1. ऊँचे से नीचे का क्रम। 2. वस्तुओं, कार्यों या घटनाओं आदि के क्रम से आगे-पीछे होने की अवस्था या भाव या लगातार होने की अवस्था।
अनुवाद
1. एक भाषा में लिखी हुई चीज़ या कही हुई बात को दूसरी भाषा में लिखने या कहने का कार्य। 2. अनुवादित रचना।
अपराधी
1. वह जिसने कोई अपराध किया हो। 2. जिसने कोई ऐसा अपराध किया हो जो विधि या विधान के विरुद्ध हो। 3. जो पाप करता हो या पाप करने वाला।
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अलमारी
वह खड़ा संदूक जिसमें चीज़ें रखने के लिए खाने या दर बने रहते हैं।
अहंकार
अपने आपको औरों से बहुत अधिक योग्य, समर्थ या बढ़कर समझने का भाव।
आकर्षण
1. वह शक्ति जिसके कारण किसी वस्तु की ओर दूसरी वस्तु बलात् खिंच जाती है। 2. आकर्षित करने या खींचने की क्रिया या भाव। 3. वह (कोई व्यक्ति, स्थान, वस्तु, घटना आदि) जो आकर्षित करे। 4. तंत्रशास्त्र का एक प्रयोग।
आजकल
आधुनिक या वर्तमान समय में।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
कमीशन
1. किसी दी गई सेवा के लिए प्राप्त, एकत्रित या सहमत हुई राशि के प्रतिशत के आधार पर, वेतन के अतिरिक्त दिया गया शुल्क। 2. दलाल का पारिश्रमिक। 3. व्यक्ति या व्यक्तियों का वह समूह जो किसी बात की छान-बीन करने तथा उसके संबंध में अपनी रिपोर्ट देने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त किया जाता है। 4. किसी विशेष कार्य के लिए बनी हुई सभा।
कोलेस्ट्रॉल
एक शारीरिक द्रव जो विशेषकर यकृत द्वारा संश्लेषित होता है।
खटखटा
पक्षियों को उड़ाने के लिए बाँस के टुकड़े को फाड़कर बनाई हुई एक आवाज करने वाली वस्तु।
खटमल
एक कीड़ा जो मैली खाटों, कुरसियों आदि में रहता है।
गपशप
इधर-उधर की बात या अनौपचारिक बातचीत।
गुरुत्वाकर्षण
पृथ्वी की वह शक्ति जिसके द्वारा सभी वस्तुएँ उसी की ओर खींचकर आती हैं।
जमानत
1. वह धन जो जमानतदार द्वारा किसी की जमानत के रूप में जमा किया जाता है। 2. किसी व्यक्ति या कार्य की वह जिम्मेदारी जो जबानी, कुछ लिखकर अथवा कुछ रुपये जमा करके अपने ऊपर ली जाती है।
जलावन
जलाने की लकड़ी या कंडा आदि।
जोड़ीदार
1. वह जो हमेशा किसी के साथ रहता हो। 2. एक साथ मिलकर खेलनेवाले खेल में अपनी ओर से खेलनेवाला खिलाड़ी। 3. विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
झुंझलाहट
1. क्रुद्ध या खिन्न होने की क्रिया या भाव। 2. झुंझलाने की अवस्था या भाव।
दरअसल
वास्तव में।
दरकार
आवश्यक होने की अवस्था या भाव।
दिनभर
सुबह से शाम तक।
दुरुपयोग
किसी चीज़,स्वामित्व आदि का अनुचित या बुरे ढंग से किया जानेवाला उपयोग।
पराक्रमी
जो वीरतापूर्वक कोई काम करे।
पर्यवेक्षण
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. किसी काम, बात या व्यवहार को बारीक़ी से जाँचने की क्रिया।
पलटाव
पलटने की क्रिया या भाव।
प्रतिरोध
किसी कार्य आदि को रोकने के लिए उसके विपरीत कुछ करने की क्रिया या किसी कार्य, जिसे हम न चाहते हों, के विपरीत कुछ करने की क्रिया।
महापौर
नगरपालिका का प्रधान।
राजनयिक
1. वह जो राजनीति के क्षेत्र में अगुआई करे। 2. जो राजनीति से संबंधित हो। 3. राजनय से संबंधित या विभिन्न देशों के बीच संबंधों के प्रबंधन से संबंधित।
लाभकर
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
लेबनान
एशिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक देश।
वातावरण
1. वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है। 2. किसी घटना, कार्य, जीव आदि के आस-पास या चारों ओर की वास्तविक या तर्कसंगत स्थिति या अवस्था।
व्यापारिक
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
व्यावसायिक
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
समीकरण
1. समान या बराबर करने की क्रिया। 2. गणित में वह क्रिया जिसमें किसी ज्ञात राशि की सहायता से कोई अज्ञात राशि जानी जाती है।
सही-सलामत
अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।