तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अड़तालीस
1. चालीस और आठ के योग से प्राप्त संख्या। 2. चालीस और आठ।
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अनैतिक
जिसमें नैतिकता न हो या जो नैतिक न हो।
अमरीकी
1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
असंबद्ध
1. जो संबंधित न हो। 2. जो सदृश न हों या एक दूसरे से भिन्न हों। 3. जो जुड़ा, सटा या लगा हुआ न हो। 4. जो बकवास से भरा हुआ हो।
आधुनिकता
आधुनिक होने की अवस्था या भाव।
आयरन
1. काले रंग की एक धात्विक तत्व जिससे बर्तन, हथियार, यंत्र आदि बनते हैं। 2. * एक प्रकार का गोल्फ क्लब। 3. वह उपकरण जिससे किसी जीव-जंतु को दागा जाता है। 4. मानव शरीर के हीमोग्लोबिन, साइटोक्रोम तथा सांस से सम्बन्धित एन्जाइम के अन्य अवयवों का एक आवश्यक घटक।
इजलास
1. कचहरी का काम करने के लिए बैठने की क्रिया। 2. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है। 3. किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक।
इलजाम
किसी के विषय में यह कहने की क्रिया कि अमुक ने अनुचित, दंडनीय या नियम-विरुद्ध कार्य किया है।
उत्तरजीविता
उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
उपाध्यक्ष
किसी संस्था आदि में अध्यक्ष के सहायक रूप में, पर उसके अधीन काम करनेवाला अधिकारी।
करीब-करीब
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
चमकदार
जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
चौतरफा
जो चारों तरफ से हो।
छत्र-छाया
रक्षा पाने का स्थान।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
टूटा-फूटा
टूटा-फूटा हुआ।
निराकरण
सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
पर्वतमाला
एक सीध में बहुत दूर तक चले-चलने वाले पर्वत या पहाड़।
पोर्टफोलियो
किसी व्यक्ति, बैंक या अन्य संस्था के पास रखी वित्तीय सम्पत्तियों की सूची।
प्रतिबद्धता
1. प्रतिबद्धत होने की अवस्था या भाव। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
बराबरी
समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव।
बहरहाल
कैसी भी परिस्थिति में।
बृहस्पतिवार
बुधवार के बाद तथा शुक्रवार के पहले का दिन।
महापौर
नगरपालिका का प्रधान।
मोहलत
वह समय जो किसी को विशेष अवस्था में कोई कार्य करने या अपना दायित्व पूरा करने के लिए मिले।
रहस्यात्मक
रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
राजनीति
1. राज्य की वह नीति जिसके अनुसार प्रजा का शासन और पालन तथा दूसरे राज्यों से व्यवहार होता है। 2. सत्ता से संबंधित सामाजिक संबंध। 3. वह नीति जिसके द्वारा दूसरों राष्टों से राजनीतिक संबंध रखा जाता है।
संरक्षण
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा। 3. किसी वस्तु या संपत्ति आदि पर होने वाला बलपूर्वक स्वामित्व। 4. संरक्षित करने की क्रिया या खराब होने या खतरे से बचाने की क्रिया। 5. आर्थिक नुकसान से बचाव या अपने व्यापार आदि की रक्षा। 6. भविष्य आदि के लिए या आगे की आवश्यकता के कारण अलग या बचाकर रखने की क्रिया।
समन्वयक
समन्वय करने वाला व्यक्ति।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।