तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकार्बनिक
उनका या उनसे संबंधित जिसमें कार्बन नहीं होता है।
अभयारण्य
वह स्थान जहाँ पर पशु-पक्षियों को संरक्षण दिया जाता है।
असहज
1. जो आसान न हो। 2. जो स्वाभाविक न हो।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
उत्पादक
1. वह जो उत्पादन करता हो। 2. जो उत्पादन करता हो।
उत्पीड़क
1. अत्याचार करने वाला व्यक्ति। 2. जो अत्याचार करता हो।
उपयुक्त
1. जैसा होना चाहिए वैसा या जहाँ होना चाहिए वहाँ। 2. पूर्वापर या आस-पास की बातों के विचार से अथवा और किसी प्रकार से ठीक बैठने या मेल रखने वाला। 3. जिसमें किसी काम को अच्छी तरह से करने का हुनर या गुण हो। 4. कुछ पाने या लेने के योग्य।
उपापचय
जैव कोशिका या जीव के भीतर होने वाली रासायनिक प्रक्रियाएँ जो जीवन के लिए आवश्यक हैं।
कचूमर
दबने आदि से बिल्कुल विकृत हो जाने की अवस्था।
खुशनुमा
जो आनंद देनेवाला हो।
गोलाकार
वृत्त या चक्र के आकार का।
चुम्बकीय
चुंबक संबंधी।
जबरदस्ती
1. किसी के प्रति बलपूर्वक तथा कड़ाई के साथ किया गया कार्य या व्यवहार। 2. बल का प्रयोग करते हुए।
जवाबदेह
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
डायनासोर
एक सरीसृप जीव जो बहुत बड़े होते थे और अब विलुप्त हो चुके हैं।
तलाशना
1. यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है। 2. किसी बात या विषय के गूढ़ तत्त्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना। 3. विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
दिलचस्प
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
दुर्व्यवहार
बुरा या अनुचित व्यवहार।
निर्वाचन
किसी काम के लिए बहुतों में से एक या कुछ को प्रतिनिधि के रूप में चुनने की क्रिया।
परवाह
1. दुविधा, अशांति, कठिनाई तथा घबराहट से उत्पन्न मनोदशा। 2. किसी को उपेक्षित न करने का भाव। 3. कोई काम (विशेषतः अनुपयुक्त या अनुचित काम) करते समय मन को होनेवाला यह औचित्यपूर्ण विचार कि इस काम से बड़ों के मान को ठेस लगेगी।
परिहास
1. मन बहलाने वाली बात। 2. हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
पर्यावरणीय
पर्यावरण से संबंधित या पर्यावरण का।
पलस्तर
1. दीवारों आदि पर लगाया जानेवाला सीमेंट, चूने आदि के गारे का मोटा लेप। 2. कपड़े पर एक प्रकार की मिट्टी या रासायनिक पदार्थों को फैलाकर बनाई गई एक चिकित्सीय पट्टी जो त्वचा पर लगाई जाती है। 3. अस्थि-भंग या खिंचाव आदि पर रासायनिक पदार्थों के साथ लपेटी हुई पट्टी जो बहुत ही कड़ी होती है।
पाठ्यपुस्तक
विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पढ़ाने के लिए तैयार की गई पुस्तक।
पार्टनरशिप
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
बरबाद
1. जिसका नाश हो गया हो। 2. व्यर्थ खर्च किया हुआ।
मददगार
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
याददाश्त
स्मरण रखने की शक्ति।
रहस्यमय
रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
विकासशील
उन्नति की राह पर अग्रसर या जो उन्नति कर रहा हो।
संचरण
1. किसी विशेष परिपथ में चलने की क्रिया। 2. फैलने की क्रिया, विशेषकर किसी के अंदर।
समकक्ष
सब बातों में किसी के बराबर होने वाला।
समाजवादी
1. वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो। 2. समाजवाद संबंधी।
सम्मानित
1. जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो। 2. जिसका सम्मान किया गया हो। 3. जिसे किसी पद, गरिमा आदि से विभूषित किया गया हो।
सामाजिक
समाज से संबंध रखनेवाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टीकरण
जो बात स्पष्ट होने से रह गई हो, उसे इस प्रकार स्पष्ट करने की क्रिया कि औरों का भ्रम दूर हो जाए।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।