तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचरज
1. मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है। 2. आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु।
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अफगानिस्तान
मध्य एशिया या एक देश।
अविनाशी
जिसका कभी नाश न हो या सदा बना रहनेवाला।
ऊपरवाला
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
एहतियाती
एहतियात संबंधी या एहतियात के रूप में या सावधानी के विचार से किया जाने वाला।
कार्यक्षमता
कार्य करने की क्षमता।
कार्यस्थल
* काम करने का स्थान।
खासकर
विशेष रूप से।
चौकीदार
वह जो पहरा देता हो।
थियेटर
1. वह स्थान या घर जहाँ नाटक होता है। 2. * वह भवन जहाँ फिल्में आदि प्रदर्शित की जाती हैं या मंचीय अभिनय (नाटक आदि) प्रस्तुत किए जाते हैं।
दिखावटी
1. जो केवल रूप-रंग, आकार-प्रकार आदि के विचार से दिखाने के लिए हो। 2. मन से नहीं पर सिर्फ़ दिखाने के लिए या दिखाने भर का।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
नाकाबंदी
शत्रु,अपराधी आदि को घेरने या पकड़ने के लिए किसी स्थान के आने-जाने के मार्ग को रोकने की क्रिया।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
निहारना
1. देखने की क्रिया। 2. दृष्टि-शक्ति अथवा नेत्रों से किसी चीज का ज्ञान प्राप्त करना या आँखों से किसी व्यक्ति या पदार्थ आदि के रूप-रंग और आकार-प्रकार आदि का ज्ञान प्राप्त करना।
परिचित
1. वह जो जान पहचान का हो। 2. जो जाना पहचाना हो या जिसको जाना गया हो। 3. जो जाना हुआ हो।
परिभाषित
जिसकी परिभाषा या व्याख्या की गई हो।
परिवहन
1. वह सेवा जिसमें यात्रियों या माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए आवश्यक साधन और उपकरण होते हैं। 2. कोई चीज़ एक जगह से दूसरी जगह जाने या ले जाने की क्रिया।
परिवार
1. एक ही पुरुष के वंशज। 2. एक घर के लोग या एक ही कर्ता के अधीन या संरक्षण में रहने वाले लोग। 3. प्राथमिक सामाजिक वर्ग जिसमें माता-पिता और उनके बच्चे शामिल हैं। 4. किसी विशिष्ट गुण, संबंध आदि के विचार से चीजों का बनने वाला वर्ग। 5. किसी रईस, राजा आदि के साथ रहने या आगे-पीछे चलने वाले लोग।
परिषद
1. लोगों की सभा जो विचार-विमर्श के लिए हो। 2. प्राचीन काल के विद्वान ब्राह्मणों की सभा जिसे राजा समय -समय पर किसी विषय पर व्यवस्था देने के लिए बुलाता था। 3. निर्वाचित या नियुक्त सदस्यों की सभा। 4. वह समिति जिसके पास निरीक्षणात्मक या पर्यवेक्षी शक्ति हो।
बदनाम
1. वह जिसे लोग बुरा कहते हों या जिसे कुख्याति मिली हो। 2. जिसे लोग बुरा कहते हों या जिसे कुख्याति मिली हो।
बुनियाद
1. मकान आदि बनाने के समय उसका वह मूल भाग जो दीवारों की दृढ़ता के लिए ज़मीन खोदकर और उसमें से दीवारों की जोड़ाई आरंभ करके बनाया जाता है। 2. किसी कार्य का आरंभिक भाग। 3. वह स्थान जहाँ आप तैनात या टिके हों और जहाँ से उद्देश्यों की शुरुआत और समाप्ति होती हो।
बुनियादी
किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला।
बेदखल
जिसका दखल, कब्जा या अधिकार हटा दिया गया हो।
बेलगाम
1. भारत के कर्नाटक राज्य का एक शहर। 2. भारत के कर्नाटक राज्य का एक जिला। 3. बिना लगाम का या जिसे लगाम न लगा हो। 4. जो नियंत्रण या काबू में न हो। 5. जिसके लिए कोई अंकुश या रुकावट न हो।
मनहूस
1. जो शुभ न हो। 2. जो भाग्यशाली न हो। 3. जिसमें चमक-दमक, रौनक या सरस जीवन का कोई लक्षण न हो।
मेक्सिकन
1. मैक्सिको का निवासी। 2. मेक्सिको से संबंधित या मेक्सिको का।
राजकोष
राजा का कोष या सरकारी कोष।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
लिखावट
1. लिखने का ढंग या प्रकार। 2. किसी सतह पर लिखे हुए या मुद्रित वह अक्षर या चिह्न जो किसी भाषा की ध्वनियों या शब्दों को दर्शाते हैं।
लिमिटेड
जिसकी पूँजी, हिस्सेदारी आदि कुछ विशिष्ट नियमों या सीमाओं के अन्दर रखी गई हो।
लेबनान
एशिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक देश।
वायरलेस
जिसमें तार न हो या बिना तार का।
सेवारत
जो अभी नौकरी, काम या सेवा कर रहा हो।
सैद्धांतिक
सिद्धांत संबंधी।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।