तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचरज
1. मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है। 2. आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु।
अपराधी
1. वह जिसने कोई अपराध किया हो। 2. जिसने कोई ऐसा अपराध किया हो जो विधि या विधान के विरुद्ध हो। 3. जो पाप करता हो या पाप करने वाला।
अप्रत्याशित
1. जो आशा से परे हो। 2. जो अपेक्षित न हो। 3. अकस्मात होने वाला।
आकलन
1. बहुत सी चीजों का एक दो तीन करते हुए गिनने की क्रिया या भाव। 2. किसी आधार पर अनुमान लगाने का कार्य। 3. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया। 4. कोई चीज़ एकत्र या इकट्ठा करके रखने की क्रिया या भाव।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
एयरपोर्ट
वह स्थान जहाँ हवाई जहाज यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए आकर ठहरते हैं।
खटखटाना
1. किसी सतह पर ठक-ठक, खट-खट या खड़-खड़ की आवाज़ करना। 2. खट-खट, ठक-ठक या खड़-खड़ शब्द होना। 3. किसी को कुछ याद या स्मरण कराना।
खाना-पीना
1. खाने-पीने की क्रिया या भाव। 2. भोजन, नाश्ता आदि से संबंधित सभी वस्तुएँ।
चपरासी
1. काग़ज़-पत्र आदि लाने-ले जाने वाला या अधिकारियों के आदेशों को पूरा करने वाला या आवश्यकतानुसार उन्हें रजिस्टर आदि उपलब्ध करने वाला कर्मचारी। 2. वह कर्मचारी जो चपरास लगाता हो।
जलावन
जलाने की लकड़ी या कंडा आदि।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
झनकार
1. धातु की किसी वस्तु पर आघात लगने पर कुछ समय तक उसमें से बराबर निकलता रहने वाला झनझन शब्द। 2. एक अभिलाक्षणिक या स्वभावगत ध्वनि। 3. कुछ कीड़ों के बोलने का झन झन शब्द।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
ठीक-ठाक
1. जो टूटा-फूटा या बिगड़ा न हो या अच्छी दशा में हो। 2. जो हर तरह से अच्छी अवस्था में हो। 3. * लाभप्रद ढंग से या इस प्रकार से कि लाभ हो। 4. अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
डायनामाइट
नाइट्रेट का बना एक प्रध्वंशक।
डायनासोर
एक सरीसृप जीव जो बहुत बड़े होते थे और अब विलुप्त हो चुके हैं।
तकदीर
वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
तनहाई
तनहा या अकेले होने की दशा या भाव।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
दुर्भाग्यवश
भाग्य अच्छा नहीं होने से या किस्मत ख़राब होने से।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
नालायक
1. वह जो लायक या योग्य न हो। 2. जो योग्य न हो या जिसमें पात्रता न हो। 3. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो।
न्यायाधीश
न्यायालय का वह उच्च अधिकारी जो मुक़दमों को सुनकर कानून के अनुसार निर्णय करता या न्याय देता है।
पासपोर्ट
अपने देश के निवासी को विदेश जाने के लिए दी जाने वाली अनुमति का दस्तावेज़।
मदहोशी
मतवाला या उन्मत्त होने की अवस्था।
मलेशियन
1. मलेशिया का निवासी। 2. मलेशिया में बोली जाने वाली भाषा। 3. मलेशिया के निवासी, वहाँ की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मलेशिया का।
महानगर
1. बहुत बड़ा नगर। 2. किसी महानगर में रहनेवाले लोग।
माँ-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
राजकोष
राजा का कोष या सरकारी कोष।
राजदूत
वह दूत जो किसी राज्य या देश की ओर से किसी दूसरे राज्य या देश में भेजा या नियुक्त किया जाता है।
वैयक्तिक
किसी व्यक्ति से संबंध रखनेवाला।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
सायबान
मकान या कमरे के आगे की ओर छाया के लिए बनी हुई टीन आदि की छत।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमालियाई
1. सोमालिया का निवासी। 2. सोमालिया से संबंधित या सोमालिया का।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।