तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अवलोकन
1. देखने की क्रिया। 2. अच्छी तरह जाँच पड़ताल करने के लिए देखने की क्रिया।
आत्मसंतुष्ट
जिसकी आत्मा को संतोष प्राप्त हो।
आपातकाल
संकट या विपत्ति का समय।
आसपास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
इंटरपोल
अन्तरराष्ट्रीय अपराधियों को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग प्रदान करानेवाली एक अंतर-सरकारी संगठन या ख़ुफ़िया एजेंसी।
उलझन
1. हाँ या ना की स्थिति। 2. वह उलझनवाली विचारणीय बात जिसका निराकरण सहज में न हो सके। 3. किसी वस्तु आदि या वस्तुओं आदि के उलझने या आपस में फँसने की क्रिया।
करवाना
1. कोई काम किसी और से कराना। 2. किसी को करने में प्रवृत्त करना।
कवायद
1. सेना के युद्ध करने के नियमों का अभ्यास। 2. किसी प्रकार की ठहराई हुई रीति या व्यवस्था।
कुदरत
वह मूल शक्ति जिसने अनेक रूपात्मक जगत का विकास किया है और जिसका रूप दृष्यों में दिखाई देता है।
ग्रीष्मकाल
वह मौसम या समय जब कड़ी धूप होती है।
जमावड़ा
एक स्थान पर एक ही समय में होने वाला बहुत से लोगों आदि का जमाव।
तदनुसार
1. जो हो या हुआ हो, उसके अनुसार या पहले वाले के मुताबिक़ होने वाला। 2. उसी के अनुसार।
तारकोल
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
दरअसल
वास्तव में।
दरवाज़ा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दियासलाई
लकड़ी की वह छोटी पतली तीली जिसका एक सिरा गंधक आदि मसाले लगे रहने के कारण रगड़ने से जल उठता है।
दिसंबर
अंग्रेज़ी वर्ष का बारहवाँ महीना।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
नासमझी
1. अबोध होने की अवस्था या भाव। 2. मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
नेकदिल
जो अच्छी नीयतवाला हो।
पारस्परिक
जो परस्पर हो या आपस का हो।
बकबक
1. पागलों की तरह कही हुई व्यर्थ की बातें। 2. व्यर्थ की बातें बोलने की क्रिया।
बहानेबाज़ी
बहाना बनाने की क्रिया।
मंगलौर
भारत के कर्नाटक राज्य का एक शहर।
मंत्रमुग्ध
जो आकर्षण के कारण किसी ओर खींचा हुआ हो।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
लड़खड़ाना
1. भली-भाँति चल न सकने या खड़े न रह सकने के कारण कभी इस ओर तो कभी उस ओर झुकना। 2. विश्वास आदि भावों का स्थिर न रहना। 3. शरीर के किसी अंग का ठीक तरह से अपना काम न कर सकने के कारण इधर-उधर होना।
वाइपर
एक प्रकार का साँप।
वायरलेस
जिसमें तार न हो या बिना तार का।
सेनाधिपति
सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।