तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंगरक्षक
1. किसी के शरीर की रक्षा करने के लिए नियुक्त व्यक्ति। 2. अंग की सुरक्षा करनेवाला।
अंतर्राष्ट्रीय
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
अनुच्छेद
1. किसी साहित्यिक पुस्तक,विवेचन आदि के किसी प्रकरण के अन्तर्गत वह विशिष्ट विभाग जिसमें किसी एक विषय या उसके किसी अंग का विवेचन होता है। 2. नियमावली,विधान,संविदा,आदि का कोई एक विशिष्ट अंग,जिसमें किसी एक विषय का विवेचन होता है। 3. ग्रन्थ, पुस्तक आदि का खंड या विभाग जिसमें किसी विषय या उसके विशेष अंग का विवेचन हो। 4. किसी विषय पर गद्य के रूप में लिखकर प्रकट किए हुए विचार जो किसी प्रकाशन का स्वतंत्र हिस्सा होता है।
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
अफसोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
इंतजार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
इसलिए
इस कारण।
उपयोगकर्ता
1. वह जो वस्तुएँ, सेवाएँ आदि का उपभोग करता या उन्हें काम में लाता हो। 2. वस्तुएँ, सेवाएँ आदि का उपभोग करने वाला या उन्हें काम में लाने वाला।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
एकलौता
सिर्फ एक।
कामरेड
* एक ही काम में लगे सभी पुरुषों के लिए प्रयुक्त संबोधन।
कार्यस्थल
* काम करने का स्थान।
चकमक
एक प्रकार का कड़ा पत्थर, जिस पर चोट पड़ने से तुरंत आग निकलने लगती है।
चमकाना
1. किसी वस्तु को चमकाने की क्रिया। 2. कुछ ऐसा करना कि प्रसिद्धि बढ़े। 3. किसी वस्तु को रगड़कर या माँजकर उसमें चमक लाना।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
ठाकुरजी
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
नवीनतम
जो अभी बना, निकला, प्रस्तुत या विदित हुआ हो।
परिष्करण
1. स्वच्छ और शुद्ध करने की क्रिया। 2. तेल, शक्कर, धातु आदि की अशुद्धियों को दूर करके ठीक करने की प्रक्रिया।
पहुंचाना
1. किसी के साथ किसी स्थान तक इसलिए जाना कि मार्ग में उस पर कोई विपत्ति न आने पाए। 2. किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के भीतर करना। 3. किसी विषय में किसी के बराबर कर देना। 4. ऐसा करना कि कोई वस्तु या व्यक्ति एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर आ जाए। 5. किसी विशेष अवस्था या दशा तक ले जाना। 6. किसी को दुखी-सुखी करना, राहत देना या किसी की हानि-लाभ करना।
प्रतिष्ठित
जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो।
प्रेरणास्पद
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
फ़रमान
1. किसी कार्य,व्यवस्था आदि के संबंध में राज्य द्वारा दिया या निकाला हुआ कोई आधिकारिक आदेश। 2. किसी अदालत या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या कानूनी दस्तावेज़ जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो।
बारहमासी
1. सब ऋतुओं में फलने या फूलनेवाला। 2. बारहो महीने होने वाला। 3. सदा प्रवाहित होने वाली या कभी न सूखने वाली (नदी)।
रुकावट
1. किसी कार्य को करते समय बीच में होने वाली कोई आकस्मिक घटना। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
संरक्षक
1. देख-रेख या रक्षा करनेवाला व्यक्ति। 2. पालन-पोषण करने या आश्रय में रखने वाला व्यक्ति। 3. वह जो किसी बालक, स्त्री अथवा ऐसे व्यक्ति की देख-रेख करता हो जो अपनी देख-रेख करने में समर्थ न समझा जाता हो।
सत्यानाश
पूरा नाश।
सरगना
1. वह जो किसी घर, संस्था, दल या समाज आदि का प्रमुख हो या जिसे सब प्रकार के काम करने का अधिकार हो। 2. वह व्यक्ति जो विशेष रूप से अवैध गतिविधियों में संलग्न लोगों का नेतृत्व करता हो। 3. वह जो किसी दल या समुदाय का प्रधान या नायक हो।
सुंदरता
1. सुंदर होने की अवस्था या भाव। 2. शोभित होने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमवार
सप्ताह का पहला वार या मंगलवार के पहले का दिन।
स्पष्टतया
बिना कुछ छिपाए या स्पष्ट रूप से।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।