तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनाथालय
वह स्थान जहाँ अनाथों, असहायों या दीन-दुखियों का पालन-पोषण होता है।
आकर्षक
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
आकर्षण
1. वह शक्ति जिसके कारण किसी वस्तु की ओर दूसरी वस्तु बलात् खिंच जाती है। 2. आकर्षित करने या खींचने की क्रिया या भाव। 3. वह (कोई व्यक्ति, स्थान, वस्तु, घटना आदि) जो आकर्षित करे। 4. तंत्रशास्त्र का एक प्रयोग।
आदिवासी
1. किसी स्थान पर रहनेवाले वहाँ के मूल, असभ्य तथा जंगली निवासी। 2. किसी देश या राज्य में रहनेवाले मूल निवासी। 3. आदिवासी से संबंधित या आदिवासी का।
आमदनी
लाभ आदि के रूप में आने या प्राप्त होने वाला धन।
आविष्कारक
आविष्कार करने वाला व्यक्ति।
इरादतन
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
एक-एक
1. बहुतों में से या जितना हो उनमें से हर एक व्यक्ति। 2. बहुतों में से या जितना हो उन में से हर एक।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
करियर
जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम।
कहलवाना
कहने का काम दूसरे से कराना।
चहकना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
डटकर
1. दृढ़ता के साथ तथा सारा बल लगाकर। 2. अधिक मात्रा में।
डिज़ाइनर
1. वह व्यक्ति है जो घर के आंतरिक हिस्से को सजाने के काम का विशेषज्ञ हो। 2. वह जो कपड़े डिज़ाइन करता है। 3. वह व्यक्ति जो इमारत आदि बनाने का प्रारूप या रेखा-चित्र बनाता है।
दिलचस्पी
मन को अच्छा लगने का भाव।
नाइजर
1. पश्चिमी अफ्रीका की एक नदी जो अटलांटिक महासागर में गिरती है। 2. पश्चिमी अफ्रीका का एक देश।
पदभार
किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व या किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी।
पुलिसकर्मी
प्रजा की जान और माल की रक्षा करने वाला सिपाही या अफसर।
फायरब्रिगेड
दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
भयानक
1. साहित्य में नौ रसों में से एक जो अनिष्ट करनेवाली भयावनी और विकट घटनाओं या उनकी आशंका से मन में होनेवाले आतंक या भय से उत्पन्न होता है। 2. जिसे देखने से भय या डर लगे। 3. ज़रूरत से ज्यादा या बहुत ही अधिक।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
रचनात्मक
जो किसी प्रकार की रचना या निर्माण से संबंध रखता हो और उसमें सहायक हो।
विश्वासघात
अपने पर विश्वास करनेवाले के विश्वास के विपरीत किया जानेवाला कार्य।
समर्पण
1. धर्म भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करने का भाव। 2. किसी को कुछ आदरपूर्वक देने या भेंट करने की क्रिया। 3. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
सहकर्मी
वह जो किसी के साथ मिलकर काम करता हो।
सेवानिवृत्ति
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।