तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
असामयिक
जो नियत समय से पूर्व या बाद में हो।
उम्मीदवार
1. किसी पद पर चुने जाने के लिए खड़े होनेवाला व्यक्ति। 2. वह व्यक्ति जो किसी पद के लिए आवेदन करे। 3. आशा या उम्मीद रखनेवाला।
काल्पनिक
जो वास्तविक न हो।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
खिदमत
1. बड़े, पूज्य, स्वामी आदि को सुख पहुँचाने के लिए किया जाने वाला काम। 2. नौकर का काम।
गुलजार
1. फूलों का बगीचा। 2. जो हरे पेड़-पौधों से भरा हुआ हो। 3. जो सूखा या मुरझाया न हो। 4. जहाँ पर वास हो या जहाँ कोई रहता हो। 5. आनंद और शोभा से युक्त।
गोलमाल
जान-बूझकर या मनमाने ढंग से उत्पन्न की जाने वाली अथवा अपटुता के कारण होने वाली गड़बड़ी।
गोलाबारी
गोला या बम बरसाने की क्रिया।
घटियापन
निकृष्ट होने की अवस्था या भाव।
घमासान
जिसे देखने से भय या डर लगे।
निर्विवाद
जिसमें कोई विवाद या झगड़े की बात न हो।
पतलून
वह अँग्रेजी ढंग का पायजामा जिसमें मियानी नहीं लगाई जाती और जो बटन से बंद किया जाता है।
पहलवान
वह जो कुश्तीबाज़ी करता है।
प्रचलित
जो प्रचलन में हो।
प्रफुल्लित
1. जिसे प्रसन्नता हुई हो। 2. जो खिल गया हो (फूल)।
फिसलन
1. ऐसा चिकना होने की अवस्था या भाव जहाँ कोई वस्तु ठहर न सके। 2. फिसलने की क्रिया।
फुफकार
फुफकारने का शब्द।
बलपूर्वक
बल का प्रयोग करते हुए।
मगरमच्छ
एक बड़ा और हिंसक जल जन्तु जिसके लंबे थूथन में बड़े जबड़े तथा तीक्ष्ण दाँत होते हैं।
मानसिकता
वह स्वभावगत मानसिक प्रवृत्ति जो यह निर्धारित करती है कि किसी परिस्थिति में कोई कैसे अर्थ लगाकर प्रतिक्रिया करे।
मुक्केबाज़ी
वह प्रतियोगिता जिसमें प्रतिद्वंदी एक दूसरे पर मुक्कों से वार करते हैं।
मुलायम
1. जो कड़ा या सख्त न हो। 2. जो दृढ़ न हो।
मूंगफली
1. बादाम की तरह की एक फली जो ज़मीन के अंदर होती है। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी फली बादाम की तरह की पर ज़मीन के अंदर होती है। 3. मूँगफली के अंदर का भाग।
रक्तपात
मारने-काटने की क्रिया।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
संगतता
संगत होने की अवस्था या भाव।
सन्निपात
वैद्यक मे ज्वर की एक अवस्था जिसमें कफ, पित्त और वात एक साथ कुपित होकर बहुत उग्र रूप धारण कर लेते हैं।
सांसारिक
इस लोक या इस संसार से सम्बन्ध रखनेवाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाथापाई
वह मारपीट जिसमें खींचने या ढकेलने के लिए हाथ,पैर दोनों का प्रयोग किया जाता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।