तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अभिनंदन
1. ऐसी बात या कार्य जिसे किसी के प्रति कहने या करने से उसे प्रसन्नता मिले या सम्मानित होने की अवस्था। 2. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात।
इस्तमाल
1. किसी वस्तु या बात को उपयोग में लाए जाने की क्रिया या भाव। 2. काम में आने या लगने की क्रिया।
उपयोगी
1. जो काम का हो। 2. जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
उम्रकैद
जीवनभर के लिए कारागार का वास।
कठपुतली
काठ की गुड़िया या पुतली।
कसकर
1. तेजी के साथ या बलपूर्वक। 2. जिसे छुड़ा न पाए, इस तरह से।
खगोलीय
खगोल संबंधी।
खुलकर
सबके सामने या खुल कर।
गिरजाघर
ईसाइयों का सार्वजनिक प्रार्थना मंदिर।
गोलीबारी
मारने के लिए बंदूक़ आदि से गोली चलाने की क्रिया।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
जीवनकाल
1. जन्म से मृत्यु तक का समय जिसकी गणना दिनों, महीनों, वर्षों आदि में होती है। 2. जीने की क्षमता के आधार पर निर्धारित वह औसत समय सीमा जितनी की कोई व्यक्ति जीने की उम्मीद कर सकता है।
दशमलव
1. गणित में इकाई से कम मान अथवा इकाई का कोई अंश सूचित करने वाला वह चिन्ह जिसको भाग देनेवाला अंक दस या उसका दस गुना, सौ गुना, हज़ार गुना आदि हो। 2. दशमलव भाग से संबंध रखनेवाला।
दिनचर्या
नित्य दिन भर में किया जानेवाला कामधंधा।
धरातल
पृथ्वी की ऊपरी सतह।
नामुमकिन
जो संभव न हो।
निहारना
1. देखने की क्रिया। 2. दृष्टि-शक्ति अथवा नेत्रों से किसी चीज का ज्ञान प्राप्त करना या आँखों से किसी व्यक्ति या पदार्थ आदि के रूप-रंग और आकार-प्रकार आदि का ज्ञान प्राप्त करना।
पाकिस्तानी
1. पाकिस्तान में रहनेवाला व्यक्ति। 2. पाकिस्तान संबंधी या पाकिस्तान का।
प्रेरणास्पद
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
बढ़कर
जो अधिक अच्छा हो।
बदमाश
1. अकारण लोगों से लड़ने या मार पीट करने वाला। 2. उपद्रव करने वाला व्यक्ति। 3. असभ्य व्यवहार करने वाला। 4. जो उपद्रव करता हो। 5. जो बहुत शरारत करता हो।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
महोत्सव
बहुत बड़ा उत्सव।
मुकदमा
अभियोग, अपराध, अधिकार या लेन-देन आदि से संबंध रखने वाला वह विवाद जो न्यायालय के सामने किसी पक्ष की ओर से विचार के लिए रखा जाए।
रक्तचाप
1. रक्त द्वारा रक्त की वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव। 2. वह स्थिति जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का रक्त वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव सामान्य से कम या अधिक हो जाता है।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
शाकाहारी
1. वनस्पति जन्य पदार्थों को खानेवाला प्राणी। 2. जिसमें मांस न मिला हो या जो अन्न, फल और साग से युक्त। 3. वनस्पति जन्य पदार्थों को खाने वाला।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्तनपान
1. किसी महिला का अपने स्तनों से शिशु को सीधे दूध पिलाने की क्रिया। 2. शिशु का अपनी माँ या किसी अन्य महिला के स्तन को चूसकर दूध पीने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।