तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अध्यापन
1. शिक्षा देने का कार्य या पढ़ाने का कार्य। 2. किसी को विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आदि में नियमित समय पर दी जानेवाली शिक्षा के अतिरिक्त, दी जानेवाली सशुल्क या निःशुल्क शिक्षा।
अपवाद
1. वह बात, शब्द, तत्त्व आदि जो किसी व्यापक या सामान्य नियम आदि के विरुद्ध हो। 2. किसी पर लगने या लगाया जाने वाला दोष। 3. किसी के वाक्य या सिद्धांत का खंडन करने के निमित्त या उसका विरोध करने के लिए कही हुई बात। 4. किसी की वास्तविक या कल्पित बुराई या दोष बतलाने की क्रिया।
अविश्वसनीय
जिसपर विश्वास न किया जा सके या जिसपर विश्वास न हो।
इजहार
1. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव। 2. अदालत के सामने दिया जाने वाला या दिया गया बयान। 3. किसी घटना आदि के बारे में किसी के सामने यह कहने की क्रिया कि हाँ, ऐसा ही हुआ या नहीं हुआ है या ऐसा है या नहीं है। 4. वह कथन या तत्व जिससे कोई बात सिद्ध हो।
कमरतोड़
बहुत ही कष्टदायक या आशाओं को नष्ट करनेवाला।
काठमांडू
नेपाल का एक प्रमुख नगर और राजधानी।
कार्यकर्ता
वह जो कोई विशेष कार्य करता है।
क्षतिपूर्ति
किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
गैरसरकारी
जो सरकार या शासन से संबंधित न हो।
चरवाहा
गाय, भैंस आदि चराने वाला व्यक्ति।
छिपकली
एक रेंगने वाला जंतु जो प्रायः दीवारों पर दिखाई देता है।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
नासमझी
1. अबोध होने की अवस्था या भाव। 2. मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
परेशानी
1. उद्विग्न होने की अवस्था या भाव। 2. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 3. वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो। 4. परेशान करने वाली बात आदि। 5. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
परोसना
1. थाली या पत्तल में खाना परोसने या निकालने की क्रिया। 2. खाने के लिए किसी के सामने भोज्य पदार्थ रखना। 3. थाली या पत्तल में खाना लगाना।
पारिवारिक
जो परिवार संबंधी हो।
बपतिस्मा
ईसाइयों का एक धर्म कार्य।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
रक्तप्रवाह
रक्त का प्रवाह।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
रियासत
1. किसी राजा या रानी द्वारा शासित क्षेत्र। 2. वह प्रदेश या क्षेत्र जिसपर किसी राजकुमार का शासन हो।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
लटकाना
1. नीचे से किसी ऊँचे आधार पर इस प्रकार टिकाना कि टिके या अड़े हुए छोर के अतिरिक्त और सब भाग अधर में हों। 2. ऐसा करना कि ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि का कुछ भाग नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहे। 3. ऐसा करना कि कोई काम अधूरा रहे।
वार्तालाप
आपस में बात करने या बोलने की क्रिया।
विकिपीडिया
सहयोगात्मक रूप से संपादित, विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा समर्थित एक निशुल्क, लाभरहित, बहुभाषी इंटरनेट विश्वकोश।
विचार-विमर्श
1. किसी बात का विचार या विवेचन। 2. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए।
विरासत
1. बाप-दादा से मिली हुई संपत्ति। 2. वह अधिकार जिसके अनुसार कोई किसी के मरने पर उसकी सम्पत्ति अथवा उसके हटने पर उसका पद या स्थान पाता है।
विशेषज्ञ
1. वह जो किसी विषय का विशेष रूप से ज्ञाता हो या जो किसी काम, वस्तु आदि का बहुत अच्छा जानकार हो। 2. किसी विषय को भली-भाँति जानने वाला।
सरलता
1. सहज होने की अवस्था या भाव। 2. निष्कपट होने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।