तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अनपढ़
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो।
अपमानजनक
1. अपमान से युक्त या अपमान करने वाला। 2. अपमान करने योग्य।
अपरिचित
1. वह जो परिचित न हो। 2. जो परिचित न हो। 3. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो।
आकाशीय
आकाश का या आकाश से संबंधित।
एचआईवी
एक प्रकार का विषाणु जो एड्स नामक बीमारी फैलाता है।
कूटनीतिक
1. कूटनीति का या कूटनीति से संबंधित। 2. राजनय से संबंधित या विभिन्न देशों के बीच संबंधों के प्रबंधन से संबंधित।
चयनित
1. जिसका चयन या चुनाव किया गया हो। 2. चुनाव प्रक्रिया के द्वारा चुना हुआ।
टीकाकार
किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
नतीजतन
किसी बात, काम आदि के फल या परिणाम के रूप में।
निपटना
1. का सामना करना या परास्त करना। 2. किसी कार्य आदि का पूर्ण होना। 3. निर्णित या तय होना। 4. शौच, स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होना।
परंपरागत
जो परम्परा से चला आया हुआ हो।
परजीवी
1. कुछ विशेष प्रकार की वनस्पतियाँ या कीड़े-मकोड़े जो दूसरे पेड़ों या जीव-जंतुओं के शरीर पर रहकर और उनका रस या खून चूसकर पलते है। 2. जो दूसरे जीव के सहारे रहते या उनसे अपना भोजन प्राप्त करते हों।
पराकाष्ठा
वह अंतिम सीमा जहाँ तक कोई बात आदि हो या पहुँच सकती हो।
परित्यक्त
1. वह व्यक्ति जिसका त्याग किया गया हो। 2. त्यागा, छोड़ा अथवा अलग किया हुआ।
परिवर्तनीय
1. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो। 2. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो।
पुनर्गठन
दुबारा किया जाने वाला गठन।
पूर्वानुमान
पहले से ही लगाया जानेवाला अनुमान।
बंदोबस्त
कोई काम ठीक ढंग या उचित प्रकार से करने या उसे पूरा करने के लिए आयोजन करने की क्रिया।
बराबर
1. आकार, परिमाण, गुण, मूल्य, महत्व आदि के विचार से एक जैसा। 2. जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो। 3. किसी प्रतियोगिता या खेल में एक-सा मिलने वाला (स्कोर)। 4. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के। 5. हर एक पल या हर समय। 6. समान अंतर पर। 7. बिना गलती किए हुए। 8. पार्श्व या बगल में। 9. अवधि, सीमा आदि के विचार से नियत समय पर।
बलपूर्वक
बल का प्रयोग करते हुए।
बहादुर
1. वह पुरुष जो बल या ताक़त वाला हो या साहसपूर्ण या वीरतापूर्ण कार्य करता हो। 2. जो वीरतापूर्वक कोई काम करे। 3. साहस रखनेवाला या जिसमें साहस हो।
मार-पीट
मारपीट करने की क्रिया या भाव।
मुकाबला
1. वह आयोजित मौका, काम आदि जिसमें शामिल होनेवाले प्रतिस्पर्धियों में से एक को विजेता चुना जाता है। 2. किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न। 3. कई वस्तुओं के गुण, मान आदि के एक दूसरे से कम या अधिक अथवा उनके अच्छे या बुरे होने का विचार। 4. समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव।
मुकाबले
तुलना या मुक़ाबले में।
मुस्कराहट
मुस्कराने की क्रिया या भाव।
मेजबानी
1. अतिथि का आदर या सम्मान। 2. किसी के द्वारा कोई किया जा रहा ऐसा काम जिसमें अन्य भी शामिल हों या मेजबान का काम या किसी वस्तु, जगह आदि पर इस प्रकार का आयोजन।
यथार्थवादी
1. वह जो सत्य बोलता हो। 2. यथार्थवाद को माननेवाला व्यक्ति। 3. जो सत्य बोलता हो। 4. यथार्थवाद को माननेवाला।
सचमुच
वास्तव में।
सिपहसालार
सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।