तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुमोदित
जिसका समर्थन किया गया हो।
उत्तरदायित्व
किसी कार्य, विषय या बात का लिया जाने वाला भार।
उदाहरणार्थ
उदाहरण के तौर पर या रूप में।
एंटीबायोटिक
1. किसी सूक्ष्मजीव द्वारा उत्पन्न एक रासायनिक पदार्थ जो अन्य सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को कम करता है अथवा उन्हें नष्ट करता है। 2. प्रतिजैविक औषधियों का या उससे संबंधित।
कुरकुरा
दबाने से जल्दी टूट जाने वाला (खाद्य पदार्थ)।
खुशखबरी
वह समाचार जो शुभ या अच्छा हो।
घरघराहट
कहीं से उत्पन्न घर्र-घर्र का शब्द।
चहकना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
चुम्बकत्व
1. आकर्षण शक्ति। 2. चुंबक का गुण या भाव।
टिक-टिक
1. घड़ी के चलने से उत्पन्न शब्द। 2. घोड़े के पैरों के ज़मीन पर पड़ने का शब्द।
ठाकुरजी
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
दार्शनिक
1. तत्व या यथार्थता को जाननेवाला व्यक्ति। 2. जो दर्शन का ज्ञाता हो। 3. दर्शन-शास्त्र से संबंधित।
नामांकन
1. चुनाव आदि में खड़े होने के लिए किसी का नाम लिखे जाने की क्रिया। 2. नाम-सूची में नाम लिखे जाने की क्रिया।
परित्याग
1. किसी वस्तु या प्राणी से संबंध तोड़ लेने की क्रिया या भाव। 2. अपना अधिकार या स्वत्व सदा के लिए और पूरी तरह से छोड़ने की क्रिया।
परेशानी
1. उद्विग्न होने की अवस्था या भाव। 2. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 3. वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो। 4. परेशान करने वाली बात आदि। 5. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
प्राथमिकता
1. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति। 2. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव।
फ़िलिस्तीनी
1. फिलिस्तीन में रहनेवाला व्यक्ति। 2. फिलिस्तीन क्षेत्र या वहाँ के निवासियों से संबंधित।
बारहमासी
1. सब ऋतुओं में फलने या फूलनेवाला। 2. बारहो महीने होने वाला। 3. सदा प्रवाहित होने वाली या कभी न सूखने वाली (नदी)।
भागीदार
किसी काम या रोजगार आदि में साझा रखनेवाला व्यक्ति।
मजदूरी
1. मजदूर का काम। 2. मजदूर को मिलनेवाला पारिश्रमिक।
मोमबत्ती
मोम की बनी बत्ती जो प्रकाश के लिए जलाई जाती है।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
रामबाण
1. वैद्यक में एक रसौषध। 2. निश्चित रूप से लाभकारी (औषध)।
लक्समबर्ग
1. उत्तर-पश्चिमी यूरोप का एक देश। 2. लक्समबर्ग की राजधानी।
लाभकर
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
सिहरन
1. शरीर की कांपने की क्रिया, दशा या भाव। 2. भय का (अधिकतर सुखद) बोध या महसूस होने की अवस्था। 3. +बुखार आने से पहले की स्थिति जिसमें ठंड लगती है और बदन दर्द होता है।
सीमांकन
सीमा को अंकित करने का कार्य।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हथगोला
वार करने के लिए हाथ से फेंका जाने वाला बारूद का गोला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।