तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अड़ियल
1. जो हठ करता हो। 2. अड़कर चलने वाला या चलते-चलते रुक जाने वाला।
अधिनियम
संसद आदि के द्वारा बनाया हुआ नियम।
अन्तरिक्ष
1. पृथ्वी और दूसरे ग्रहों या नक्षत्रों के बीच का स्थान। 2. एक ऋषि।
आकलन
1. बहुत सी चीजों का एक दो तीन करते हुए गिनने की क्रिया या भाव। 2. किसी आधार पर अनुमान लगाने का कार्य। 3. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया। 4. कोई चीज़ एकत्र या इकट्ठा करके रखने की क्रिया या भाव।
एक्सीडेंट
ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो।
ऑक्सफोर्ड
1. इंग्लैंड का एक शहर जो लंदन के उत्तरपश्चिम में है। 2. इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय।
ऑस्ट्रेलिया
1. एक देश जो पूरे आस्ट्रेलिया महाद्वीप को घेरे हुए है। 2. एक महाद्वीप।
कबूतर
1. झुंड में रहने वाला एक मँझोले आकार का पक्षी जो प्रायः मैदानों या छतों आदि पर दाना चुगते हुए देखा जा सकता है। 2. नर कबूतर। 3. कबूतर का मांस जो खाया जाता है।
चिरस्थायी
बहुत दिनों तक बना रहनेवाला।
टकराव
दो वस्तुओं आदि के वेगपूर्वक परस्पर भिड़ने की क्रिया।
टेलीफोन
1. वह यंत्र जिसके द्वारा एक स्थान से कही हुई बात दूसरे स्थान पर सुनाई पड़ती है। 2. वह प्रणाली जिसके द्वारा एक स्थान से कही हुई बात दूसरे स्थान पर सुनाई पड़ती है।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
नागरिक
1. किसी देश का निवासी। 2. नगर या शहर से संबंधित।
निरपेक्षता
निरपेक्ष होने की अवस्था या भाव।
निर्वाचित
जिसका निर्वाचन किया गया हो।
नुकसान
1. किसी मूर्त या अमूर्त चीज के खोने, खराब या क्षीण होने अथवा किसी के द्वारा नष्ट किए जाने पर होने वाली हानि। 2. किसी लेन-देन, व्यापार आदि में होने वाली आर्थिक कमी। 3. बुरा या तकलीफ के रूप में होने वाला परिणाम। 4. उपकार के विपरीत काम या अनुचित या बुरा काम। 5. हित का विरोधी भाव।
पतलून
वह अँग्रेजी ढंग का पायजामा जिसमें मियानी नहीं लगाई जाती और जो बटन से बंद किया जाता है।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
प्रावधान
किसी कार्य के लिए धन आदि की की जाने वाली व्यवस्था।
मंगोलिया
1. मध्य एशिया का एक देश। 2. एशिया का एक बड़ा क्षेत्र।
मंत्रालय
1. मंत्री का कार्यालय या विभाग। 2. वह विभाग जो किसी मंत्री की देख-रेख में हो।
मलेशिया
एक एशियाई देश।
रज़ामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
लुकाछिपी
बच्चों का एक खेल जिसके शुरू में एक लड़के की आँख मूँदी रहती है और उसके बाद वह आँख खोलकर बाकी छिपे बच्चों को ढूँढता है।
लुढ़कना
1. बराबर नीचे-ऊपर चक्कर खाते हुए गिरना। 2. भाव का गिर जाना या कम हो जाना। 3. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 4. किसी के रूप, गुण आदि के कारण उस पर प्रसन्न, अनुरक्त या मोहित होना।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
सीनियर
जो पद, मर्यादा आदि में किसी से बढ़कर या ऊपर हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हजामत
1. बाल काटने या बनाने का काम। 2. सिर या दाढ़ी के बढ़े हुए बाल जिन्हें कटवाने हों। 3. बाल काटने या बनाने की मज़दूरी।
ह्वीलचेयर
पहिया लगी हुई कुर्सी।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।