तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अवतार
1. देवता आदि का किसी विशेष उद्देश्य से मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के शरीर में पृथ्वी पर आगमन। 2. देवताओं का अवतरित स्वरूप। 3. वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया। 4. जीवन धारण करने की क्रिया या भाव।
इंतकाल
शरीर से प्राण निकल जाने के बाद की अवस्था।
इंतजार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
इंतज़ार
कोई काम होने या किसी के आने के आसरे रहने की क्रिया या भाव।
औपनिवेशिक
1. स्थान बदलकर रहनेवाला जीव। 2. उपनिवेश से संबंधित या उपनिवेश का।
गिरावट
गिरने या घटने की क्रिया या भाव।
चोरी-छिपे
गुप्त रूप से या बिना किसी से कुछ कहे या बतलाए हुए।
छानबीन
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
टमाटर
1. एक खट्टा, पकने पर लाल या पीला, गूदेदार फल जो सब्जी के रूप में खाया जाता है। 2. एक छोटा पौधा जिसके थोड़े खट्टे चपटे, गोल और गूदेदार फल सब्जी के रूप में खाए जाते हैं।
तिरुपति
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक तीर्थ स्थान।
दिवालियापन
मनुष्य की वह अर्थहीन अवस्था जिसमें ऋण चुकाने के लिए पास में कुछ भी न रह जाए या दिवालिया होने की अवस्था या भाव।
धोखाधड़ी
वह काम जो किसी को धोखे में डाल कर कोई स्वार्थ साधने के लिए किया जाए।
धोखेबाज़
1. धोखा देनेवाला व्यक्ति। 2. धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
निमंत्रण
1. मंगल कार्यों आदि में सम्मिलित होने के लिए मित्रों, संबंधियों आदि को अपने यहाँ बुलाने की क्रिया। 2. किसी कार्य में सम्मिलित होने के लिए किसी को आदरपूर्वक कहने या बुलाने की क्रिया।
नियंत्रण
1. वह कार्य जो किसी को रोकने या दबाव में रखने के लिए हो। 2. अपने अधिकार में लेकर या अपने देख-रेख में रखकर कार्य, व्यापार आदि चलाने की क्रिया या अवस्था।
नैतिकता
नैतिक होने की अवस्था या भाव।
परिचित
1. वह जो जान पहचान का हो। 2. जो जाना पहचाना हो या जिसको जाना गया हो। 3. जो जाना हुआ हो।
प्रकाशन
1. कोई कृति आदि प्रकाशित करने का काम। 2. वह पुस्तक, पत्रिका आदि जो प्रकाशित की जाए।
प्रतिबिंबित
जो परछाँई पड़ने के कारण दिखाई पड़ता हो।
प्रमाणित
1. तर्क या प्रमाण से ठीक माना हुआ। 2. जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है। 3. जिसका सत्यापन किया गया हो।
प्रौद्योगिकी
उद्योगों को अधिक उन्नत करने तथा सही ढंग से चलाने की विद्या।
फटकार
1. क्रोधपूर्वक और डाँटकर कही जानेवाली बात। 2. डाँटने या डपटने की क्रिया या भाव। 3. किसी अनुचित कार्य के लिए बुरा भला कहने की क्रिया।
मुख्यमंत्री
किसी प्रांत या राज्य का वह मंत्री जो और सब मंत्रियों में प्रधान और उनका नेता होता है।
मैत्रीपूर्ण
मित्रता से भरा हुआ या मित्र जैसा।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
लगातार
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
सतर्कता
सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।