तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अस्थिभंग
हड्डी टूट जाने की क्रिया।
आदरणीय
जो आदर करने के योग्य हो।
कनाडाई
1. कनाडा का निवासी। 2. कनाडा का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. कनाडा का या कनाडा के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित।
करवाना
1. कोई काम किसी और से कराना। 2. किसी को करने में प्रवृत्त करना।
कहां-कहां
किस-किस जगह पर।
गरमाहट
1. उष्ण या गर्म होने की अवस्था या भाव। 2. वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
चमत्कार
1. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो। 2. जादू के जोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें। 3. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये।
चुपचाप
बिना आवाज किए।
जोरदार
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. बहुत जोर का। 3. जो किसी दृष्टि से दूसरे से अधिक प्रबल या सशक्त हो। 4. अच्छा और व्यवस्थित। 5. बहुत तीव्र या तेज़।
टिक-टिक
1. घड़ी के चलने से उत्पन्न शब्द। 2. घोड़े के पैरों के ज़मीन पर पड़ने का शब्द।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
दरअसल
वास्तव में।
निराकरण
सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
निर्भरता
निर्भर होने की स्थिति।
भंडारगृह
चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा।
महत्वाकांक्षी
1. वह जो बहुत बड़ी आकांक्षा रखता हो। 2. जिसकी बहुत बड़ी आकांक्षा हो।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
वायुमंडलीय
वातावरण का या वातावरण से संबंधित।
विकलांगता
विकलांग होने की अवस्था या भाव।
विचारक
वह जो किसी मुद्दे, बात आदि पर विचार करता हो।
शांतिप्रिय
जिसे शांति पसंद हो।
समानता
1. समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव। 2. रूप, प्रकार, गुण आदि में समान होने की अवस्था।
समापन
किसी कार्य आदि की समाप्ति।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरकत
1. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव।
हांगकांग
चीन का एक स्वप्रशासित शहर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।