तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
एकता
एक होने की अवस्था या भाव।
एचआईवी
एक प्रकार का विषाणु जो एड्स नामक बीमारी फैलाता है।
कथावाचक
कथा को कहने वाला।
प्रलोभन
1. वह बात या कार्य जो किसी को लुभाकर अपनी ओर खींचने या उससे कोई काम कराने के लिए हो। 2. कुछ पाने की बहुत अधिक इच्छा या चाह जो प्रायः अनुचित मानी जाती है।
प्राधिकरण
1. वैधता या स्वीकृति या औपचारिक वारंट प्रदान करने का कार्य। 2. शासन प्रणाली की एक प्रशासनिक इकाई।
प्रारंभ
1. किसी कार्य, घटना, व्यापार आदि का पहले वाला अंश या भाग। 2. कोई कार्य, बात आदि शुरू होने या करने की क्रिया।
मानसिक
1. बुद्धि संबंधी या बुद्धि का। 2. मन से संबंधित या मन का। 3. मन के विकार से प्रभावित।
मिसाइल
वह अस्त्र जिसका प्रक्षेपण किया जाता हो।
वाल्मीकि
एक मुनि जो रामायण के रचयिता और आदिकवि थे।
विजयी
1. वह जिसने विजय पायी हो। 2. पराजित करने वाला।
समाधि
1. वह स्थान जहाँ किसी (विशेषकर प्रसिद्ध व्यक्ति) का मृत शरीर या अस्थियाँ आदि गाड़ी गई हों। 2. ऋषियों, संतों आदि की वह अवस्था जिसमें उनकी संज्ञा या चेतना नष्ट हो जाती है और वे अपने प्राण का त्याग कर देते हैं। 3. योग साधन की चरमावस्था।
समेट
समेटने या बटोरने की क्रिया।
सांसारिक
इस लोक या इस संसार से सम्बन्ध रखनेवाला।
सिपहसालार
सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी।
सिल्वर
एक सफ़ेद, चमकीली धातु जिसके सिक्के, गहने, बर्तन आदि बनते हैं।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।