तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अखरोट
1. एक फल जिसकी गिनती मेवों में होती है। 2. एक फलदार ऊँचा पेड़ जिसके फल मेवा के अंतर्गत आते हैं।
अचानक
एकदम से।
अनुकरण
देखा-देखी किया जानेवाला कार्य।
अनुमित
जो अनुमान से सोचा या समझा गया हो।
अफसोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अलबम
एक पुस्तकनुमा मानव-कृति जिसमें फोटो आदि रखे जाते हैं।
आत्मसमर्पण
1. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया। 2. अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया। 3. एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
उछालना
1. हवा में फेंकना। 2. किसी बात आदि को प्रकाश में लाना।
उतरना
1. ऊपर से नीचे की ओर आने की क्रिया। 2. वायुयान या अन्य वस्तुओं का किसी सतह पर उतरने की क्रिया। 3. घटने या कम होने की क्रिया या भाव। 4. किसी व्यक्ति या वस्तु का ऊँचे स्थान से नीचे की ओर आना या जाना। 5. किसी वस्तु आदि का लुप्त होते हुए थोड़ा हो जाना। 6. समुद्र के पानी में उतार आना। 7. शरीर पर धारण की हुई या पहनी हुई चीज का वहाँ से हटाये जाने पर अलग होना। 8. भाव का गिर जाना या कम हो जाना। 9. रंग, चमक आदि का धीमा पड़ जाना। 10. कांति का मलिन पड़ना। 11. वर्ष, मास आदि का अंत की ओर होना या आना। 12. किसी प्रकार के आवेश का मंद पड़कर शांत या समाप्त होना। 13. फलों, फूलों आदि का अच्छी तरह से पक या फूल चुकने के बाद सड़न की ओर प्रवृत्त होना। 14. कुछ वाद्ययंत्रों को जितना कसा, चढ़ा या तना रहना चाहिए उससे कसाव या तनाव का कम होना। 15. क्रमशः तैयार होने या बननेवाली चीजों का तैयार या बनकर काम में आने या बाजार में जाने के योग्य होना। 16. कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना। 17. उतर जाना या न रहना या किसी उच्च स्तर या स्थिति से अपने नीचे वाले सामान्य या स्वाभाविक स्तर, स्थिति आदि की ओर आना। 18. किसी अंकित नियत या स्थिर स्तर से नीचे आना। 19. देवता का मनुष्य आदि संसारी प्राणियों के रूप में धरती पर आना। 20. कहीं आश्रय लेना। 21. सवारी आदि से बाहर निकलना या वाहन से जमीन पर आना। 22. कैमरे में तस्वीर आदि का खिंच जाना। 23. किसी पद या स्थान से खिंच, खिसक या गिरकर अथवा किसी अन्य प्रकार से अलग होकर नीचे आना। 24. मिली, सटी या लगी हुई चीज़ आदि का अलग होना।
गुजरात
भारत का एक दक्षिण-पश्चिमी राज्य।
तबदील
1. बदलने की क्रिया या भाव। 2. जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
तरोताज़ा
शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छा या ताज़ा।
तारामंडल
तारों का एक विशेष दल।
त्रिआयामी
तीन आयामों वाला।
दुखपूर्ण
जो दुख से भरा हो।
नाइंसाफ़ी
न्यायहीन होने की अवस्था या भाव।
न्यायालय
1. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है। 2. वह सभा जो न्याय करती है।
पटकथा
देखने तथा सुनने के लिए दोहरे स्वरूप की कथा।
मास्टरमाइंड
योजना बनाने वाला व्यक्ति।
मिनरल
वे प्राकृतिक ठोस सजातीय अकार्बनिक पदार्थ जो एक निश्चित रासायनिक सम्मिश्रण के रूप में पाए जाते हैं।
मिनिस्टर
वह प्रधान अधिकारी जिसके परामर्श से राज्य या देश के अथवा राज्य या देश के किसी विभाग के सब काम होते हों।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रगड़ना
1. रगड़ने या घिसने की क्रिया। 2. घर्षण करना। 3. किसी से बहुत काम कराना।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
रोजगार
1. जीविका-निर्वाह के लिए किया जाने वाला काम। 2. चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
विचारशील
1. वह जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो। 2. जिसमें अच्छी तरह विचार करने की शक्ति हो।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
विश्लेषण
1. किसी विषय के सब अंगों की इस दृष्टि से छानबीन करने की क्रिया कि उनका तथ्य या वास्तविक स्वरूप सामने आ जाए। 2. किसी पदार्थ के संयोजक द्रव्यों या किसी बात के सब अंगों या तथ्यों को परीक्षा आदि के लिए अलग-अलग करने की क्रिया। 3. वैद्यक में, वायु के प्रकोप से घाव या फोड़े में होने वाली एक तरह की पीड़ा। 4. किसी विषय के सब अंगों की इस दृष्टि से छानबीन करना कि उनका तथ्य या वास्तविक स्वरूप सामने आ आए।
समझदार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।