तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अदरक
1. एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है।
अनगिनत
जिसे गिना न जा सके।
अनसुना
जो पहले सुना न गया हो।
अनुनय
किसी से कुछ करने के लिए नम्रतापूर्वक किया जाने वाला निवेदन।
अनुमान
अपने मन से यह समझने की क्रिया या भाव कि ऐसा हो सकता है या होगा।
अनुशासनहीन
जो अनुशासन या नियमपालन न करे।
आत्मसंतुष्ट
जिसकी आत्मा को संतोष प्राप्त हो।
आत्म-सम्मान
निजी या व्यक्तिगत सम्मान।
एकजुट
1. जो एक होकर तथा सामूहिक रूप से अपने ध्येय की सिद्धि के लिए प्रयत्नशील हो। 2. एक साथ मिलकर या एक साथ होकर।
खासकर
विशेष रूप से।
चमकदार
जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
जबरदस्ती
1. किसी के प्रति बलपूर्वक तथा कड़ाई के साथ किया गया कार्य या व्यवहार। 2. बल का प्रयोग करते हुए।
जल्दी-जल्दी
शीघ्रता के साथ।
डरपोक
जिसके मन में डर हो या जो कोई काम आदि करने से डरता हो।
नपुंसकता
1. नपुंसक होने की अवस्था या भाव। 2. पुरुषों का एक रोग जिसमें वे स्त्री-संभोग और संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रह जाते।
नेटवर्क
1. एक संचार व्यवस्था। 2. वस्तुओं या लोगों की एक जुड़ी हुई प्रणाली।
पासवर्ड
वह गुप्त शब्द जो किसी विशेष व्यक्ति, दल आदि को पता होता है और जिसकी सहायता से वह किसी कार्य आदि को कर पाता है।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
मजबूत
1. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 2. टिकने या कुछ दिनों तक काम देने वाला। 3. गठा हुआ।
रणभूमि
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रसोईघर
भोजन बनाने का कमरा या स्थान।
विनियम
वह आधिकारिक नियम जो सरकार या किसी अन्य प्राधिकारी या सत्ताधारी द्वारा बनाया गया हो।
संपादकीय
1. पत्र, पत्रिका आदि में उसके संपादक द्वारा लिखा हुआ लेख। 2. सम्पादक का या सम्पादक संबंधी।
समायोजन
1. किसी वस्तु आदि की कमी को पूरा करने के लिए उसे भेजने या देने की क्रिया। 2. वह परिस्थिति और परिवेश जिसमें कुछ बैठे या स्थापित हो या ठीक हो।
सहकर्मी
वह जो किसी के साथ मिलकर काम करता हो।
साथ-साथ
1. समूह के रूप में या एक-दूसरे के संग। 2. एक ही समय में।
सार्वजनिक
प्रायः सभी व्यक्तियों, अवसरों, अवस्थाओं आदि में पाया जाने वाला या उनसे संबंध रखने वाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टवादी
दिल में कोई बात न छुपाते हुए साफ़-साफ़ कहनेवाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।