तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुसन्धान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
आत्मसंतुष्ट
जिसकी आत्मा को संतोष प्राप्त हो।
आरामदायक
आराम देने वाला।
उत्पीड़न
कष्ट देने की क्रिया।
उदाहरण
1. किसी विषय को स्पष्ट रूप से बतलाने या सिद्ध करने के लिए किसी जाने हुए अन्य विषय का उल्लेख। 2. वह कार्य, व्यक्ति आदि जो आदर्श रूप हो और जिसका अनुकरण करना नैतिक हो। 3. वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
कर्ता-धर्ता
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. जिसे किसी कार्य में सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों।
चक्रवर्ती
1. वह जो किसी दल या समुदाय का प्रधान या नायक हो। 2. एक प्रकार का साग। 3. जिसका राज्य एक समुद्र से दूसरे समुद्र तक फैला हो।
जनमत
लोगों का मत।
जानदार
1. वह जीवधारी जिसमें स्वैच्छिक गति होती है। 2. वह प्राणी जो मरा न हो या जिसमें प्राण हो। 3. जीता हुआ या जिसमें प्राण हो। 4. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
दमकल
1. वह यंत्र जिसकी सहायता से पानी डालकर लगी हुई आग बुझाई जाती है। 2. वह गाड़ी जिस पर अग्निशामक-यंत्र लदा या सेट होता है। 3. दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
दरवाजा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दूरदराज
जो बहुत दूरी पर हो या बहुत दूरी पर होते हुए कठिनाई से पहुँच के अंदर हो।
दोहराना
1. कही हुई बात को फिर से कहने या दुहराने की क्रिया। 2. किसी किए हुए काम को जाँचने के लिए फिर से अच्छी तरह देखना। 3. कोई बात या काम दूसरी बार कहना या करना। 4. कपड़े, काग़ज़ आदि की तहें करना। 5. दो परतों का होना। 6. दो परतों का करना।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
परिश्रमी
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
प्रीमियम
वह धनराशि जो किसी बीमा पालिसी के लिए एक नियमित समय पर किस्तों में भुगतानित की जाती है।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
महामहिम
जिसकी महिमा बहुत अधिक हो या बहुत बड़ी महिमा वाला।
महाराज
1. वह राजा जिसका राज्य बहुत दूर-दूर तक फैला हो। 2. बड़ा हिन्दू राजा। 3. दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति। 4. ब्राह्मण, गुरु आदि के लिए आदरसूचक संबोधन। 5. * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो।
मौजूदगी
1. उपस्थित होने की अवस्था या भाव। 2. सत्ता का भाव।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
लैपटॉप
इतना छोटा कम्पयूटर जिसे गोद में रखकर उसपर काम किया जाए।
वार्तालाप
आपस में बात करने या बोलने की क्रिया।
विचारधारा
किसी विषय में मन में होने वाला कोई विचार या मत।
शर्मनाक
जिससे लज्जा उत्पन्न होती हो।
शर्मिंदगी
वह मनोभाव जो स्वभावतः अथवा संकोच, दोष आदि के कारण दूसरों के सामने सिर उठाने या बोलने नहीं देता है।
संगीतमय
जिसमें संगीत हो।
समन्दर
खारे पानी की वह विशाल राशि जो चारों ओर से पृथ्वी के स्थल भाग से घिरी हुई हो।
सलामत
1. जिसकी रक्षा की गई हो। 2. अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सायबान
मकान या कमरे के आगे की ओर छाया के लिए बनी हुई टीन आदि की छत।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।