तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकसर
अधिक अवसरों पर।
अनुभव
1. वह ज्ञान जो कोई काम या प्रयोग करने से प्राप्त हो। 2. ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है। 3. वह घटना जो किसी के साथ घटी हो या जिससे कोई गुजरा हो।
अनुसन्धान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अपवित्रता
1. धर्मानुसार अपवित्र होने की अवस्था या भाव। 2. मलिन होने की अवस्था या भाव।
अपॉइंटमेंट
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
असुरक्षित
जिसकी सुरक्षा न की गई हो।
असेंबली
1. किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक। 2. किसी सार्वजनिक उद्देश्य से एकत्रित व्यक्तियों का समूह। 3. लोकतंत्री शासन में जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश के लिए कानून कायदे आदि बनाती है।
अस्वीकार
किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया।
आकर्षक
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
इंटरव्यू
किसी व्यक्ति से कुछ जानकारी जानने के लिए की जाने वाली पूछ-ताछ, विशेषकर किसी प्रतिभागी से।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
चुम्बकत्व
1. आकर्षण शक्ति। 2. चुंबक का गुण या भाव।
चौकीदार
वह जो पहरा देता हो।
चौतरफा
जो चारों तरफ से हो।
जल्दबाजी
बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है।
ज़बरन
बल का प्रयोग करते हुए।
दुर्घटना
ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो।
धूर्ततापूर्ण
जो कपट से भरा हुआ हो या जिसमें कपट हो।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
परमिट
कोई विशेष काम करने या अपने पास कोई विशेष वस्तु रखने का शासन द्वारा प्रदत्त अधिकार-पत्र।
प्रमाणपत्र
वह पत्र जिस पर कोई बात प्रमाणित करने वाला कोई लेख हो।
बहत्तर
1. सत्तर और दो के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और दो।
बृहस्पतिवार
बुधवार के बाद तथा शुक्रवार के पहले का दिन।
मातृभूमि
1. अपना देश। 2. वह स्थान जहाँ किसी का जन्म हुआ हो। 3. वह देश जहाँ कोई पैदा हुआ हो।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रिटायरमेंट
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
हमलावर
1. आक्रमण करने वाला व्यक्ति। 2. हमला करने वाला व्यक्ति। 3. जो आक्रमण करे या आक्रमण करनेवाला या आक्रमण को तत्पर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।