तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनाथालय
वह स्थान जहाँ अनाथों, असहायों या दीन-दुखियों का पालन-पोषण होता है।
अनुयायी
1. किसी का सिद्धान्त मानने और उनके अनुसार चलनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो वेतन आदि लेकर सेवा करता हो। 3. किसी का सिद्धान्त मानने और उनके अनुसार चलनेवाला।
आकारक
न्यायालय का वह आज्ञा पत्र जिसमें किसी को न्यायालय में उपस्थित होने की आज्ञा दी जाती है।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
एकसाथ
1. एक ही समय में। 2. समूह के रूप में या एक-दूसरे के संग।
कानाफूसी
1. कान में चुपके-चुपके धीरे से कुछ बात कहने की क्रिया। 2. वह बात जो कान के पास धीरे से कही जाए।
कारीगर
1. हाथ से विशेष प्रकार का काम करने वाला व्यक्ति या किसी विशेष कार्य में निपुण। 2. वह जो मकान या काठ,धातु आदि के सामान बनाता हो। 3. वह जो यंत्रों आदि की मरम्मत करता हो।
गुमनाम
1. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 2. जिस पर लिखनेवाले का नाम न हो। 3. जो ख्याति प्राप्त या ख्यात न हो।
चकमक
एक प्रकार का कड़ा पत्थर, जिस पर चोट पड़ने से तुरंत आग निकलने लगती है।
चरवाहा
गाय, भैंस आदि चराने वाला व्यक्ति।
दरबान
द्वार या दरवाज़े पर रक्षा के निमित्त नियुक्त व्यक्ति।
धोखेबाज़
1. धोखा देनेवाला व्यक्ति। 2. धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला।
नफ़रत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नामुमकिन
जो संभव न हो।
नेशनल
1. * जो राष्ट्रीयता से संबंधित हो। 2. राष्ट्र का या राष्ट्र से संबंधित।
पैदाइशी
1. जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो। 2. जो जन्म से ही सिद्ध हो या जन्म मात्र से प्राप्त। 3. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो।
प्रजनन
1. बच्चा जनने की क्रिया। 2. जीवों की स्वतः अपने जैसे जीव उत्पन्न करने की क्रिया।
भगवान
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. विधिपूर्वक प्रतिष्ठित पत्थर, धातु आदि की मूर्ति। 3. वह व्यक्ति जो अपनी अच्छाइयों के कारण दूसरों को भगवान जैसा लगे। 4. अत्यंत पूज्य वस्तु या वह जिसकी पूजा की जाती हो, जो आदर्श हो या जिसका अनुगमन किया जाता हो। 5. जो पूजा करने के योग्य हो।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
रसहीन
1. जिसमें रस न हो। 2. जो रसिक न हो। 3. जो रोचक न हो।
लथ-पथ
किसी वस्तु आदि में सना हुआ।
लुकाछिपी
बच्चों का एक खेल जिसके शुरू में एक लड़के की आँख मूँदी रहती है और उसके बाद वह आँख खोलकर बाकी छिपे बच्चों को ढूँढता है।
वरीयता
1. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव। 2. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति।
विनियम
वह आधिकारिक नियम जो सरकार या किसी अन्य प्राधिकारी या सत्ताधारी द्वारा बनाया गया हो।
विनियमन
नियमानुसार नियंत्रित या निर्देशित करने की क्रिया।
समीकरण
1. समान या बराबर करने की क्रिया। 2. गणित में वह क्रिया जिसमें किसी ज्ञात राशि की सहायता से कोई अज्ञात राशि जानी जाती है।
सायरन
कल-कारखानों आदि के कर्मचारियों को सचेत करने के लिए बहुत ज़ोर से बजाई जानेवाली एक प्रकार की सीटी।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।