तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंगराग
शरीर पर मलने के लिए सरसों, तिल, चिरौंजी या सुगंधित पदार्थों आदि का बनाया हुआ लेप।
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
अनुक्रम
1. ऊँचे से नीचे का क्रम। 2. वस्तुओं, कार्यों या घटनाओं आदि के क्रम से आगे-पीछे होने की अवस्था या भाव या लगातार होने की अवस्था।
इजाजत
1. कोई काम करने से पहले उसके संबंध में बड़ों से मिलने या ली जाने वाली स्वीकृति जो बहुत-कुछ आज्ञा के रूप में होती है। 2. बड़ों का छोटों को किसी काम के लिए कहने की क्रिया या उनके द्वारा दिया गया निर्देश।
ओलंपिक
हर चार साल में किसी चुनिन्दा शहर में होने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता।
कतरनी
बाल,कपड़े आदि कतरने का एक औज़ार।
कामगार
1. किसी कार्यालय या संस्था आदि में वेतन पर काम करनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो।
गतिरोध
गति अवरुद्ध होने की स्थिति।
गर्भावस्था
गर्भाधान के समय से लेकर बच्चे के जन्म लेने तक की अवस्था।
घटियापन
निकृष्ट होने की अवस्था या भाव।
तमिलनाडु
दक्षिण भारत का एक राज्य।
नाइट्रोजन
एक अधातु तत्व जो सामान्यतः रंगहीन,गंधहीन,स्वादहीन व निष्क्रीय द्विआणविक गैस के रूप में होता है।
निर्विरोध
जिसमें कोई विरोध, बाधा या रुकावट न हो या बिना विरोध के।
निलंबन
1. किसी कर्मचारी या कार्यकर्त्ता के किसी अपराध, त्रुटि या दोष की सूचना मिलने पर उसकी ठीक जाँच या निर्णय होने तक उसे उसके पद से अस्थायी रूप से हटाये जाने की क्रिया या भाव। 2. सभा की बैठक, सुनवाई या अन्य किसी काम को किसी दूसरे समय या दूसरी जगह के लिए रोक देने की क्रिया या भाव।
नुमाइश
1. वस्तु, शक्ति आदि दिखलाने की क्रिया। 2. लोगों को दिखलाने के लिए तरह-तरह की चीजें एक जगह रखने की क्रिया।
परियोजना
कोई योजनाबद्ध काम।
पार्टनर
विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
बदनामी
कुख्यात होने की अवस्था या भाव।
बराबर
1. आकार, परिमाण, गुण, मूल्य, महत्व आदि के विचार से एक जैसा। 2. जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो। 3. किसी प्रतियोगिता या खेल में एक-सा मिलने वाला (स्कोर)। 4. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के। 5. हर एक पल या हर समय। 6. समान अंतर पर। 7. बिना गलती किए हुए। 8. पार्श्व या बगल में। 9. अवधि, सीमा आदि के विचार से नियत समय पर।
बीजगणित
गणित का वह प्रकार जिसमें अक्षरों को संख्या के स्थान पर मानकर अज्ञात मान या संख्याएँ जानी जाती हैं।
मांसपेशी
शरीर के अंदर का झिल्ली तथा रेशों के आकार का मांस-पिंड जिससे अंगों का संचालन होता है।
मौजमस्ती
1. मन बहलाने या व्यायाम के लिए उछल-कूद, दौड़-धूप या और कोई मनोरंजक कृत्य। 2. सुविधाओं को भोगने की क्रिया।
राजनीतिज्ञ
1. वह जो राजनीतिशास्त्र का ज्ञाता हो। 2. राजनीति का अच्छा ज्ञाता।
रोमांचित
1. आनंद से जिसके रोंगटे खड़े हों। 2. भय से जिसके रोंगटे खड़े हों।
शब्दाडंबर
1. साधारण सी बात कहने के लिए बड़े-बड़े शब्दों और जटिल वाक्यों का प्रयोग। 2. बड़े-बड़े शब्दों का ऐसा प्रयोग जिससे भावहीनता आ जाए।
शयनकक्ष
सोने हेतु कमरा।
सत्यापित
जिसका सत्यापन किया गया हो।
सर्वनाश
पूरा नाश।
साइबेरिया
रूस का एक बड़ा एशियाई क्षेत्र जहाँ एक लंबे समय तक ठंड पड़ती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।