तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अदरक
1. एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है।
अनुलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
अनुशासन
1. वह विधान जो किसी संस्था या वर्ग के सब सदस्यों को नियमपूर्वक ठीक तरह से आचरण या कार्य करने को बाध्य करे। 2. राज्य के कार्यों का प्रबंध और संचालन। 3. महाभारत का एक पर्व।
आईएएस
भारत गणराज्य की सरकार की कार्यपालिका शाखा की प्रशासनिक सेवा।
आकुंचनीय
सिकुड़ने या सिमटने योग्य।
उपनाम
किसी व्यक्ति,वस्तु आदि के वास्तविक नाम से भिन्न कोई दूसरा नाम जिससे वह प्रसिद्ध हो या पुकारा जाता हो।
एक्सप्रेस
तेज़ी से चलने वाली ट्रेन, बस आदि जैसे यातायात का ऐसा साधन जो कम जगहों पर रुकता है।
एरियल
एक से अधिक तार या छड़ों वाला एक विद्युत उपकरण जो रेडियो, दूरदर्शन आदि के संकेत भेजता या प्राप्त करता है।
ओलंपिक
हर चार साल में किसी चुनिन्दा शहर में होने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता।
नवीकरणीय
नया या नूतन करने योग्य।
निरंतरता
अविराम होने की अवस्था या भाव या सदा गतिशील रहने का भाव।
निशानेबाज
1. वह जो निशाना लगाता हो। 2. जो लक्ष्य-वेध या निशाना लगाने में कुशल हो।
पतझड़
1. वह ऋतु जिसमें पेड़ों की पत्तियाँ झड़ जाती हैं। 2. पेड़-पौधे से पत्ते झड़ने की क्रिया।
पर्दाफाश
किसी के रहस्य को उद्घाटित करने का कार्य।
माननीय
1. जो आदर करने के योग्य हो। 2. जिसे प्रतिष्ठा मिली हो या जिसकी प्रतिष्ठा हो। 3. मानने योग्य।
लगभग
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
वगैरह
इसी तरह का और भी।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
समर्थक
1. वह जो किसी पक्ष या किसी सिद्धांत आदि का समर्थन या पोषण करे। 2. जो किसी पक्ष का समर्थन या पोषण करे।
सही-सलामत
अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हलचल
1. जन साधारण में घबराहट फैलने के कारण होने वाला कोलाहल और दौड़-धूप। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव। 3. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
हुक्मनामा
किसी अदालत या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या कानूनी दस्तावेज़ जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।