तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरिक्ष
1. पृथ्वी और दूसरे ग्रहों या नक्षत्रों के बीच का स्थान। 2. एक ऋषि।
अस्पताल
1. वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है। 2. वह स्थान जहाँ सिर्फ़ बाहरी रोगियों (जो अस्पताल में भर्ती न हों) को स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाती हैं।
आस-पास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
खगोलविद
वह जो खगोल विज्ञान का ज्ञाता हो।
गुनगुन
भौंरे के उड़ने से होनेवाला शब्द।
गुरुत्वाकर्षण
पृथ्वी की वह शक्ति जिसके द्वारा सभी वस्तुएँ उसी की ओर खींचकर आती हैं।
गोलमटोल
जो ठिंगना तथा मोटा हो।
ग्रेजुएट
वह जिसने किसी विश्वविद्यालय की निम्नतम डिग्री या उपाधि प्राप्त करने के लिए परीक्षा पास की हो।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
तड़पना
1. शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
पगडंडी
जंगलों या खेतों में का वह पतला रास्ता जो लोगों के आने-जाने से बन जाता है।
पड़ताल
1. कोई काम या चीज आदि से अंत तक अच्छी तरह जाँचते हुए यह देखने की क्रिया कि उसमें कहीं कोई कसर या भूल तो नहीं है या अच्छी तरह की जाने वाली छान-बीन। 2. पटवारियों द्वारा किसानों के खातों या पत्रियों की वह जाँच जो यह जानने के लिए की जाती है कि खेतों को जोतनेवालों के नामों और उसमें होने वाली फसलों का ब्योरा सही है कि नहीं। 3. किसानों के खातों की जाँच के बाद उसमें किया जाने वाला संशोधन या सुधार।
पार्टनरशिप
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
प्रकाशित
1. जो छपकर लोगों के सामने आ गया हो। 2. जिस पर प्रकाश पड़ रहा हो।
प्राध्यापक
विशेषतः वह अध्यापक जो किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय आदि में पढ़ाता हो।
प्रोटोकॉल
डाटा के फॉर्मेट तथा प्रसारण के निर्धारक नियम।
फ़िलहाल
1. आधुनिक या वर्तमान समय में। 2. इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में।
मिसाइल
वह अस्त्र जिसका प्रक्षेपण किया जाता हो।
लखपति
1. वह जिसके पास लाखों रुपये की संपत्ति हो। 2. जिसके पास लाखों रूपयों की सम्पत्ति हो।
विघटन
टूटने, खंडित होने या विघटित होने की क्रिया।
संग्रहालय
वह स्थान जहाँ एक या अनेक प्रकार की ऐतिहासिक, विलक्षण और कला-कौशल संबंधी वस्तुओं का संग्रह हो।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
हेडक्वार्टर
वह मूल या मुख्य कार्यालय जहाँ से चारों ओर दूर-दूर तक फैले हुए अन्य कार्यालयों का संचालन होता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।