तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपवाद
1. वह बात, शब्द, तत्त्व आदि जो किसी व्यापक या सामान्य नियम आदि के विरुद्ध हो। 2. किसी पर लगने या लगाया जाने वाला दोष। 3. किसी के वाक्य या सिद्धांत का खंडन करने के निमित्त या उसका विरोध करने के लिए कही हुई बात। 4. किसी की वास्तविक या कल्पित बुराई या दोष बतलाने की क्रिया।
अबतक
इस समय तक।
अभिमानी
1. अभिमान करने वाला व्यक्ति। 2. अभिमान या दर्प से भरा हुआ।
अरबपति
1. वह जिसके पास अरबों की संपत्ति हो। 2. जिसके पास अरबों की संपत्ति हो।
असुविधा
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो।
कम्युनिस्ट
1. वह जो साम्यवाद को मानता हो। 2. साम्यवाद का या उससे संबंधित।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
डोमिनिकन
1. डोमिनिका का निवासी। 2. डोमिनिका से संबंधित या डोमिनिका का।
तिपहिया
1. वह गाड़ी जिसमें तीन पहिए हों। 2. तीन पहिए का या तीन पहिए से संबंधित।
पड़ताल
1. कोई काम या चीज आदि से अंत तक अच्छी तरह जाँचते हुए यह देखने की क्रिया कि उसमें कहीं कोई कसर या भूल तो नहीं है या अच्छी तरह की जाने वाली छान-बीन। 2. पटवारियों द्वारा किसानों के खातों या पत्रियों की वह जाँच जो यह जानने के लिए की जाती है कि खेतों को जोतनेवालों के नामों और उसमें होने वाली फसलों का ब्योरा सही है कि नहीं। 3. किसानों के खातों की जाँच के बाद उसमें किया जाने वाला संशोधन या सुधार।
परमिट
कोई विशेष काम करने या अपने पास कोई विशेष वस्तु रखने का शासन द्वारा प्रदत्त अधिकार-पत्र।
परीक्षण
1. परीक्षा लेने, परखने या जाँच करने का काम। 2. किसी वस्तु या व्यक्ति की इस बात की जाँच कि उससे ठीक तरह से काम निकल सकता है या नहीं या जैसा होना चाहिए वैसा है या नहीं। 3. विशेषतः किसी रोग के कारण को जानने के लिए शारीरिक द्रव्यों को जाँचने की क्रिया। 4. * संवेदनशीलता, स्मरणशक्ति, बुद्धि, रुझान, व्यक्तित्व आदि मापने की कोई भी मानक प्रक्रिया।
पर्यावरणीय
पर्यावरण से संबंधित या पर्यावरण का।
प्रभामंडल
देवताओं या दिव्य पुरुषों आदि के मुख के चारों ओर का वह प्रभापूर्ण मंडल जो चित्रों या मूर्तियों में दिखलाया जाता है।
मिनिस्टर
वह प्रधान अधिकारी जिसके परामर्श से राज्य या देश के अथवा राज्य या देश के किसी विभाग के सब काम होते हों।
रचयिता
रचना या निर्माण करने या बनाने वाला।
रिकॉर्डर
1. वह मशीन जिससे रिकार्ड किया जाता है। 2. रिकार्ड करनेवाला।
रिहर्सल
कोई नाटक,एकांकी,नृत्य आदि अभिनीत करने के पहले किया जानेवाला अभ्यास।
वैधानिक
1. संविधान या किसी संस्था के नियमों से संबंध रखने वाला। 2. जो विधान के रूप में हो।
साथ-साथ
1. समूह के रूप में या एक-दूसरे के संग। 2. एक ही समय में।
साफ़-साफ़
बिना कुछ छिपाए या स्पष्ट रूप से।
सुबह-सुबह
सुबह में।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।