तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचानक
एकदम से।
अपॉइंटमेंट
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
अभिनय
1. दूसरे व्यक्तियों के भाषण, चेष्टा आदि का कुछ काल के लिए अनुकरण करने की क्रिया, जैसा नाटकों आदि में होता है। 2. किसी को धोखा देने के लिए बनाया हुआ रूप या किया जाने वाला काम।
असेंबली
1. किसी विषय विशेष पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई बैठक। 2. किसी सार्वजनिक उद्देश्य से एकत्रित व्यक्तियों का समूह। 3. लोकतंत्री शासन में जनता के प्रतिनिधियों की वह सभा जो देश के लिए कानून कायदे आदि बनाती है।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
गठबंधन
1. व्यक्तियों या वस्तुओं का प्रायः बना रहने वाला साथ। 2. विवाह की एक रस्म जिसमें वर और वधू के कपड़े को परस्पर बाँध देते हैं। 3. धार्मिक कृत्य के समय एक रीति जिसमें पति और पत्नी के दुपट्टों को परस्पर बाँध देते हैं।
जानकार
1. वह जिसे किसी चीज का अच्छा ज्ञान हो। 2. अनुभव रखनेवाला या जिसे किसी काम,वस्तु आदि का अनुभव हो। 3. जिसने बहुत अधिक विद्या अर्जित की हो। 4. जिसे जानकारी हो।
डिजाइनर
1. वह व्यक्ति है जो घर के आंतरिक हिस्से को सजाने के काम का विशेषज्ञ हो। 2. वह जो कपड़े डिज़ाइन करता है। 3. वह व्यक्ति जो इमारत आदि बनाने का प्रारूप या रेखा-चित्र बनाता है।
नवंबर
अंग्रेजी वर्ष का ग्यारहवाँ महीना।
नाइट्रोजन
एक अधातु तत्व जो सामान्यतः रंगहीन,गंधहीन,स्वादहीन व निष्क्रीय द्विआणविक गैस के रूप में होता है।
निरीक्षक
ध्यानपूर्वक निरीक्षण या अवलोकन करने वाला व्यक्ति।
निर्भरता
निर्भर होने की स्थिति।
पंजीकरण
1. पंजी, बही या रजिस्टर में लिखे जाने की क्रिया। 2. नाम-सूची में नाम लिखे जाने की क्रिया।
परहेज
1. स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाली गतिविधियों से बचने की क्रिया या खाने-पीने आदि का संयम। 2. दोषों, पापों, दुष्कर्मों और बुराइयों से दूर रहने की क्रिया।
पागलपन
1. मस्तिष्क का वह रोग जिसमें मन और बुद्धि का संतुलन बिगड़ जाता है। 2. पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण।
फायरब्रिगेड
दमकल विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का समूह।
फुटपाथ
सड़क के किनारे का वह भाग जिनपर लोग पैदल चलते हैं।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
मैनेजर
वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
रामबाण
1. वैद्यक में एक रसौषध। 2. निश्चित रूप से लाभकारी (औषध)।
रेगुलर
नियमों से बँधा हुआ।
रेडीमेड
विक्रय हेतु बना बनाया।
विलक्षण
1. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
समझदारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. युक्ति से पूर्ण होने की अवस्था या भाव। 3. भली-बुरी बातें सोचने-समझने की शक्ति या ज्ञान।
हस्तांतरण
सम्पत्ति, स्वत्व आदि का एक के हाथ/अधिकार से दूसरे के हाथ/अधिकार में जाने या दिये जाने की क्रिया।
हांगकांग
चीन का एक स्वप्रशासित शहर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।