तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंगराग
शरीर पर मलने के लिए सरसों, तिल, चिरौंजी या सुगंधित पदार्थों आदि का बनाया हुआ लेप।
अध्यापन
1. शिक्षा देने का कार्य या पढ़ाने का कार्य। 2. किसी को विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय आदि में नियमित समय पर दी जानेवाली शिक्षा के अतिरिक्त, दी जानेवाली सशुल्क या निःशुल्क शिक्षा।
कट्टरपंथी
1. अपने विश्वास पर दृढ़ रहने वाला व्यक्ति। 2. रूढिवादी ढंग से किसी मत को मानने वाला या बिना समझे-बूझे या आँखें बंद करके किसी मत को मानने वाला। 3. अपने विश्वास पर दृढ़ रहने वाला।
कामयाब
जिसने प्रयत्न करके कार्य या उद्देश्य सिद्ध कर लिया हो।
दक्षिणपूर्व
दक्षिण-पूर्व का कोण या उपदिशा।
दुकानदारिन
दुकान चलानेवाली महिला।
दूरबीन
1. वह यंत्र जिससे दूर की वस्तुएँ पास, साफ और बड़ी दिखाई देती हैं तथा जिससे दोनों आँखों से एक साथ देख सकते हैं। 2. दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
नजरिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
नज़रिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
न्यायालय
1. वह जगह जहाँ सरकार की ओर से न्यायाधीशों के द्वारा मुक़दमों की सुनवाई करके न्याय किया जाता है। 2. वह सभा जो न्याय करती है।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
पुनर्विचार
दुबारा विचार।
प्रिंसिपल
1. किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के आचार्यों में प्रधान जिसके पास कार्यकारिणी अधिकार होते हैं। 2. प्रधानाचार्य का पद।
बक-बक
व्यर्थ की बातें बोलने की क्रिया।
बगावत
वह भारी उपद्रव जिसका उद्देश्य राज्य आदि को हानि पहुँचाना, उलटना या नष्ट करना हो।
बतंगड़
किसी साधारण सी बात को दिया हुआ बहुत बड़ा या झगड़े-बखेड़े का रूप।
ब्राउज़र
एचटीएमएल दस्तावेज़ों को देखने के लिए बनाया गया प्रोग्राम।
मतलब
1. वह संकल्पना जो किसी शब्द, पद या वाक्य आदि से निकलता है और जिसका बोध कराने के लिए वह शब्द या पद लोक में प्रचलित होता है। 2. वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए। 3. किसी प्रकार का लगाव या संपर्क।
राजदूत
वह दूत जो किसी राज्य या देश की ओर से किसी दूसरे राज्य या देश में भेजा या नियुक्त किया जाता है।
विधायक
1. विधानसभा का सदस्य। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला।
साइबेरियाई
साइबेरिया का या साइबेरिया से संबंधित।
सार्वजनिक
प्रायः सभी व्यक्तियों, अवसरों, अवस्थाओं आदि में पाया जाने वाला या उनसे संबंध रखने वाला।
सितंबर
अंग्रेज़ी वर्ष का नौवाँ महीना।
सीरियल
टीवी,रेडियो आदि पर चलता रहने वाला वह घटना-क्रम प्रधान नाटक आदि जो कुछ विशेष चरित्रों की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाता है।
सेक्यूरिटी
अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा।
हरगिज़
किसी भी अवस्था में ( इसके साथ नहीं या न आना आवश्यक होता है)।
हलवाई
मिठाई, पूरी, नमकीन, पकवान आदि बनाने और बेचने वाला व्यक्ति।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।