तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अतिप्रवाह
अत्यधिक तरल पदार्थ (जल आदि) की उपस्थिति या प्रवाह जो सीमा या धारण शक्ति या क्षमता के बाहर हो।
अनैतिक
जिसमें नैतिकता न हो या जो नैतिक न हो।
अपडेट
किसी बात या वस्तु को इस समय तक लाने की क्रिया या अवस्था।
अहसास
ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है।
इबादत
किसी देवी, देवता आदि पर जल, फूल आदि चढ़ाकर या उनके आगे कुछ रखकर किया जाने वाला धार्मिक कार्य।
दुहराया
दोहराया हुआ।
नाराज़गी
अप्रसन्न होने की अवस्था या भाव।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
पदभार
किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व या किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी।
पहचान
1. पहचानने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु में पाई जानेवाली वह विशेष बात या तत्व जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से अलग मानी जाए। 3. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव। 4. गुण-दोष का ठीक-ठीक पता लगाने वाली दृष्टि। 5. वह जो किसी समष्टि के प्रतिनिधि के रूप में और उसकी सब बातों का सूचक या प्रतिनिधि हो। 6. किसी को देख या जानकर यह बतलाने की क्रिया कि यह वही है। 7. किसी के गुण, मूल्य, योग्यता आदि को जानने की क्रिया या भाव।
पहुंचाना
1. किसी के साथ किसी स्थान तक इसलिए जाना कि मार्ग में उस पर कोई विपत्ति न आने पाए। 2. किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के भीतर करना। 3. किसी विषय में किसी के बराबर कर देना। 4. ऐसा करना कि कोई वस्तु या व्यक्ति एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर आ जाए। 5. किसी विशेष अवस्था या दशा तक ले जाना। 6. किसी को दुखी-सुखी करना, राहत देना या किसी की हानि-लाभ करना।
प्रतिसाद
किसी बात, कार्य आदि के बारे में लोगों द्वारा दी गई सकारात्मक प्रतिक्रिया।
प्रधानाध्यापिका
वह अध्यापिका जो विद्यालय के अन्य अध्यापक-अध्यापिकाओं में श्रेष्ठ या मुख्य हो।
बचकाना
1. बच्चों जैसा। 2. बच्चों के योग्य।
बालकनी
1. मकान की दीवार से बाहर निकला हुआ वह भाग जो जंगले से घिरा होता है। 2. प्रेक्षागृह की ऊपरी मंजिल जो पहली मंजिल के ऊपर सिर्फ़ पीछे की ओर होती है।
बृहस्पतिवार
बुधवार के बाद तथा शुक्रवार के पहले का दिन।
मां-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
मोल-भाव
खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्यवहार।
वास्तुकला
वास्तु या मकान,महल आदि बनाने की कला।
संग्रहण
1. एकत्र करने या होने की क्रिया। 2. प्राप्त होने, हाथ में आने या मिलने की क्रिया या भाव। 3. नग जड़ने की क्रिया। 4. स्त्री आदि के साथ पुरुष आदि का समागम। 5. स्त्री पुरुष का अनुचित संबंध। 6. स्त्री के कपोल, स्तन आदि वर्ज्य स्थानों का स्पर्श। 7. स्त्री का हरण करने की क्रिया। 8. किसी मनुष्य, प्राणी आदि को जान-बूझकर किसी उद्देश्य से मार डालने की क्रिया।
हैदराबाद
1. भारत का एक शहर जो आंध्र प्रदेश प्रांत की राजधानी है। 2. आंध्र प्रदेश का एक जिला। 3. दक्षिणी पाकिस्तान का एक शहर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।