तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अदरक
1. एक प्रकार के पौधे की तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ। 2. एक प्रकार का पौधा जिसकी तीक्ष्ण और चरपरी जड़ या गाँठ औषध और मसाले के काम आती है।
अनुरूप
1. जो देखने में एक जैसे हों। 2. जो किसी के अनुरूप या मुआफिक हो।
ऑक्सफोर्ड
1. इंग्लैंड का एक शहर जो लंदन के उत्तरपश्चिम में है। 2. इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड शहर में स्थित एक विश्वविद्यालय।
ऑटोमोबाइल
एक प्रकार की गाड़ी जो मोटर से चलती है।
कायापलट
1. भारी हेर फेर या परिवर्तन। 2. एक शरीर या रूप छोड़कर दूसरा शरीर या रूप धारण करने की क्रिया।
कारोबारी
1. वह जो कोई व्यवसाय करता हो। 2. व्यापार का या व्यापार से संबंधित। 3. कुछ धंधा या उद्योग करने वाला।
क्रांतिकारी
1. क्रांति करने या चाहनेवाला व्यक्ति। 2. क्रांति का क्रांति से संबंधित।
तलाशना
1. यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है। 2. किसी बात या विषय के गूढ़ तत्त्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना। 3. विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
दिवालियापन
मनुष्य की वह अर्थहीन अवस्था जिसमें ऋण चुकाने के लिए पास में कुछ भी न रह जाए या दिवालिया होने की अवस्था या भाव।
बिलकुल
1. पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी। 2. बिना संदेह या शक के।
बेईमान
छल कपट या किसी प्रकार का अनाचार करनेवाला।
मतदान
प्रतिनिधि के निर्वाचन के संबंध में मत देने की क्रिया या भाव।
यादगार
1. स्मृति बनाए रखने के लिए दी या रखी हुई वस्तु। 2. वह काम, पदार्थ अथवा रचना जो किसी की स्मृति बनाए रखने के लिए हो। 3. याद रखने योग्य। 4. जो स्मृति के रूप में रहे।
लतियाना
1. पैर से किया जाने वाला आघात या प्रहार। 2. किसी पर पैर से प्रहार करना।
वरदान
1. किसी देवता या बड़े का प्रसन्न होकर कोई माँगी हुई वस्तु या सिद्धि आदि देने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी एवं उपयोगी वस्तु या स्थिति।
विश्वविद्यालय
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
संभालकर
सावधानी के साथ।
सालगिरह
1. वह दिनांक जिस दिन कोई पैदा हुआ हो। 2. गत वर्ष का वह दिन जब कोई विशेष घटना घटित हुई हो।
हृदयाघात
वह घटना जिसमें हृदय काम करना बंद कर देता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।