तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अकाउंट
उपभोक्ता द्वारा बैंक को सौंपी गई उस निधि का लेखा-जोखा जिसे वह निकाल सकता है और जिसमें वह और धन डाल भी सकता है।
अनजान
1. एक प्रकार की घास। 2. एक प्रकार का वृक्ष। 3. जो परिचित न हो। 4. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 5. जिसे कोई खबर या जानकारी न हो। 6. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो।
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अमरीकी
1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
जागीरदार
वह जिसे जागीर मिली हो या जागीर का मालिक।
जानकार
1. वह जिसे किसी चीज का अच्छा ज्ञान हो। 2. अनुभव रखनेवाला या जिसे किसी काम,वस्तु आदि का अनुभव हो। 3. जिसने बहुत अधिक विद्या अर्जित की हो। 4. जिसे जानकारी हो।
जानवर
1. चार पैरों से चलने वाला दुमदार जंतु। 2. वह जीवधारी जिसमें स्वैच्छिक गति होती है। 3. पशु तुल्य या दुष्ट प्रवृत्ति का मनुष्य।
जोरदार
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. बहुत जोर का। 3. जो किसी दृष्टि से दूसरे से अधिक प्रबल या सशक्त हो। 4. अच्छा और व्यवस्थित। 5. बहुत तीव्र या तेज़।
थिएटर
वह भवन जिसमें सिनेमा दिखाया जाता है।
दरवाजा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
दावेदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दावा करता हो।
पचहत्तर
1. सत्तर और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और पाँच।
प्रयोगशाला
वह स्थान जहाँ पर किसी विषय का विशेषतः वैज्ञानिक प्रयोग या जाँच होती है।
भगवान्
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. वह व्यक्ति जो अपनी अच्छाइयों के कारण दूसरों को भगवान जैसा लगे। 3. अत्यंत पूज्य वस्तु या वह जिसकी पूजा की जाती हो, जो आदर्श हो या जिसका अनुगमन किया जाता हो। 4. विधिपूर्वक प्रतिष्ठित पत्थर, धातु आदि की मूर्ति। 5. जो पूजा करने के योग्य हो।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
मगरमच्छ
एक बड़ा और हिंसक जल जन्तु जिसके लंबे थूथन में बड़े जबड़े तथा तीक्ष्ण दाँत होते हैं।
रज़ामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
लाइलाज
जिसकी चिकित्सा संभव न हो।
लापरवाही
असावधान रहने की अवस्था या भाव।
साम्यवादी
1. वह जो साम्यवाद को मानता हो। 2. साम्यवाद का या उससे संबंधित।
हवालात
वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।