मध्यम 8 × 8
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अनभिज्ञ
    1. जिसे किसी बात की जानकारी न हो। 2. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 3. जो परिचित न हो। 4. जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
  • अफ़सोस
    1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
  • अस्वीकार
    किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया।
  • आयकर
    आय पर लगनेवाला कर।
  • आसपास
    1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
  • एडवर्ड
    1. एक प्रकार का आम। 2. एडवर्ड आम का पेड़।
  • खबरदार
    जो सचेत हो।
  • जानबूझकर
    अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
  • टीकाकार
    किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
  • प्रतिनिधिमंडल
    प्रतिनिधियों का मंडल या दल।
  • प्रतिबंधित
    जिसका निषेध किया गया हो।
  • बगावत
    वह भारी उपद्रव जिसका उद्देश्य राज्य आदि को हानि पहुँचाना, उलटना या नष्ट करना हो।
  • बनावटी
    1. मन से नहीं पर सिर्फ़ दिखाने के लिए या दिखाने भर का। 2. जो केवल रूप-रंग, आकार-प्रकार आदि के विचार से दिखाने के लिए हो।
  • भरोसेमंद
    जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
  • भिनभिनाहट
    भिनभिन की आवाज़।