तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अख़बार
नियमित समय पर प्रकाशित होने वाला वह पत्र जिसमें अनेक प्रकार के समाचार रहते हों।
अगोपनीय
जो गोपनीय न हो।
अध्ययन
1. पुस्तक या लेख आदि में लिखी हुई बातें या विषय देखने या पढ़ने की क्रिया। 2. किसी विषय के सब अंगों या गूढ़ तत्वों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए उसे देखने, समझने या पढ़ने की क्रिया। 3. ब्राह्मणों द्वारा किए जाने वाले षट्कर्मों में से एक।
अनाचार
1. दूसरों के साथ बलपूर्वक किया जानेवाला वह अनुचित व्यवहार जिससे उन्हें बहुत कष्ट हो। 2. बुरा या अनुचित व्यवहार।
अनुरूप
1. जो देखने में एक जैसे हों। 2. जो किसी के अनुरूप या मुआफिक हो।
अपमानित
जिसका अपमान हुआ हो।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
अवशोषण
1. किसी वस्तु आदि को अवशोषित करने की प्रक्रिया। 2. दुर्बल या अधीनस्थ के परिश्रम, आय आदि से अनुचित लाभ उठाने की क्रिया।
अवसाद
1. उत्साह न होने की अवस्था या भाव। 2. मन या शरीर की ऐसी थकावट या शिथिलता जिसमें कुछ भी करने को जी न चाहे। 3. प्रिय व्यक्ति की मृत्यु या वियोग के कारण मन में होने वाला परम कष्ट। 4. अभिलाषा पूरी न होने पर मन में होनेवाला दुख। 5. पराजित होने की अवस्था या भाव। 6. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 7. समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव। 8. तरल पदार्थ के तल पर बैठी हुई मैल।
असामयिक
जो नियत समय से पूर्व या बाद में हो।
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
आधुनिकीकरण
देखने में या व्यवहार में आधुनिक बनाने की क्रिया।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
इंटरफेस
वह कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर उपयोग करने वालों के लिए आमतौर पर किसी कंप्यूटर मॉनीटर पर होने वाले प्रदर्शन को नियंत्रित करता है और जो उपयोगकर्ता को सिस्टम के साथ बातचीत करने देता है।
उत्तरजीविता
उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
उत्पादक
1. वह जो उत्पादन करता हो। 2. जो उत्पादन करता हो।
कोलंबिया
दक्षिण अमरीका का एक देश।
गद्देदार
जिसमें गद्दा हो या गद्दे का बना हुआ।
चहचहा
पक्षियों की मधुर आवाज़।
छात्रवृत्ति
अध्ययन के लिए मिलने वाला अनुदान।
दिलचस्प
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
निजीकरण
किसी सरकारी वस्तु, संस्था आदि का स्वामित्व किसी व्यक्ति या विशेष संस्था को देने की क्रिया।
निर्णायक
1. वह जो निर्णय करता हो। 2. जो निर्णय में सहायक हो।
परिचय
1. किसी व्यक्ति के नाम, धन, गुण, कर्म आदि से संबंध रखनेवाली सब या कुछ बातें जो किसी को बतलाई जाएँ। 2. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव।
पार्टनर
विवाह करने वाले व्यक्ति के साथ वैवाहिक बंधन में जुड़ने वाला दूसरा व्यक्ति।
पालन-पोषण
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
प्रतिबिंबित
जो परछाँई पड़ने के कारण दिखाई पड़ता हो।
प्रमाणपत्र
वह पत्र जिस पर कोई बात प्रमाणित करने वाला कोई लेख हो।
मनहूस
1. जो शुभ न हो। 2. जो भाग्यशाली न हो। 3. जिसमें चमक-दमक, रौनक या सरस जीवन का कोई लक्षण न हो।
महानिरीक्षक
पुलिस, सेना अथवा अन्य संस्थाओं की जाँच का उत्तरदायी एक उच्च अधिकारी।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
राजनीतिज्ञ
1. वह जो राजनीतिशास्त्र का ज्ञाता हो। 2. राजनीति का अच्छा ज्ञाता।
रिपोर्टर
वह जो किसी विशेष स्थान का समाचार लिखकर समाचारपत्र, पत्रिका आदि में छपने के लिए भेजता हो या जो सीधे दूरदर्शन पर समाचार देता हो या भेजता हो।
रिश्तेदार
वह व्यक्ति जिससे कोई रिश्ता हो।
व्यवसायिक
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
शाकाहारी
1. वनस्पति जन्य पदार्थों को खानेवाला प्राणी। 2. जिसमें मांस न मिला हो या जो अन्न, फल और साग से युक्त। 3. वनस्पति जन्य पदार्थों को खाने वाला।
शारीरिक
1. शरीर या उसके अंगों से संबंधित। 2. बौद्धिक या मानसिक स्वास्थ्य से भिन्न केवल शरीर को प्रभावित करनेवाला या उससे संबंधित।
सरासर
पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी।
सहायक
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
साझेदार
किसी काम या रोजगार आदि में साझा रखनेवाला व्यक्ति।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सॉफ्टवेयर
लिखित कार्यक्रम, प्रक्रिया या नियम और उससे संबंधित प्रलेखन जो कम्प्यूटर को चलाता तथा उसके पढ़ने, लिखने की स्मरण शक्ति में संचित रहता है।
स्वायत्तता
स्वायत्त होने की अवस्था या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।