कठिन 14 × 14
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अधिग्रहण
    अधिकारपूर्वक अथवा अधियाचना के द्वारा किसी की संपत्ति या और कोई चीज़ ले लेने का कार्य।
  • अपरिष्कृत
    1. जो स्वच्छ न हो या जिस पर मैल, धूल आदि हों। 2. जो परिष्कृत न हो या जिसका परिष्कार न किया गया हो। 3. जो ठीक या साफ़ न किया गया हो।
  • अफगानिस्तान
    मध्य एशिया या एक देश।
  • अमेरिकन
    1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
  • असंवेदनशील
    जो संवेदनशील न हो।
  • आदान-प्रदान
    वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
  • आधिपत्य
    1. अधिपति होने की अवस्था या भाव। 2. किसी वस्तु या संपत्ति आदि पर होने वाला बलपूर्वक स्वामित्व।
  • आनन्दित
    जिसे प्रसन्नता हुई हो।
  • आपराधिक
    1. ऐसे कार्यों या बातों से संबंध रखनेवाला जिसकी गणना अपराधों में हो और जिसके लिए न्यायालय से दंड मिल सकता हो। 2. ऐसी बातों से संबंध रखने वाला जिनमें अपराध का विचार, भाव आदि हो। 3. जो अपराध में लगा हुआ हो या जो स्वभाव से ही अपराध करने वाला या अपराधों की ओर प्रवृत्त होने वाला हो।
  • इंटीरियर
    * अमरीका का एक संघीय विभाग।
  • उत्तरजीविता
    उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
  • उपग्रह
    1. वह खगोलीय पिंड जो किसी ग्रह की परिक्रमा करता है। 2. वह उपग्रह जिसका निर्माण मानव द्वारा किया गया हो।
  • उपनिवेश
    1. अन्य स्थान से आये हुए लोगों की बस्ती। 2. एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाकर बसने की क्रिया। 3. अपने घर से दूर जाकर बसे लोगों का समूह जो स्वदेश से संपर्क बनाए रखते हैं। 4. वह भौगोलिक क्षेत्र जो राजनीतिक रूप से एक दूर स्थित देश द्वारा नियंत्रित हो। 5. किसी स्थान पर एकत्रित बाहरी तत्वों, कीटाणुओं आदि का समूह।
  • ऑक्सीजन
    एक स्वादहीन,रंगहीन,गंधहीन एवं अज्वलनशील गैस जिसे हम साँस के रूप में ग्रहण करते हैं।
  • खुशनसीब
    जो भाग्य का धनी हो।
  • चौकीदार
    वह जो पहरा देता हो।
  • छिछोरापन
    अधम या नीच होने की अवस्था या भाव।
  • जबरदस्त
    1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 3. जो आसान न हो। 4. बहुत ही बढ़िया या अच्छा। 5. बहुत ज्यादा।
  • जयजयकार
    किसी की जय मनाने की क्रिया।
  • जवाबदेह
    जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
  • जानदार
    1. वह जीवधारी जिसमें स्वैच्छिक गति होती है। 2. वह प्राणी जो मरा न हो या जिसमें प्राण हो। 3. जीता हुआ या जिसमें प्राण हो। 4. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
  • झकझोर
    वायु का प्रवाह।
  • झनकार
    1. धातु की किसी वस्तु पर आघात लगने पर कुछ समय तक उसमें से बराबर निकलता रहने वाला झनझन शब्द। 2. एक अभिलाक्षणिक या स्वभावगत ध्वनि। 3. कुछ कीड़ों के बोलने का झन झन शब्द।
  • टीकाकार
    किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
  • टूथब्रश
    दाँत साफ करने का ब्रश।
  • टूर्नामेंट
    खेलों की वह प्रतियोगिता जो शृंखला में होती है।
  • दुकानदार
    दुकान पर बैठकर चीज़ें बेचने वाला व्यक्ति।
  • दुनियाभर
    पूरी दुनिया या सृष्टि।
  • नजदीकी
    1. पास या निकट होने की अवस्था या भाव। 2. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 3. दूरी, समय आदि के हिसाब से जो निकट हो या निकट का।
  • निरस्त्रीकरण
    शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
  • पंचानवे
    1. नब्बे और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. नब्बे और पाँच।
  • पहुँचाना
    1. ऐसा करना कि कोई वस्तु या व्यक्ति एक स्थान से चलकर दूसरे स्थान पर आ जाए। 2. किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के भीतर करना। 3. किसी के साथ किसी स्थान तक इसलिए जाना कि मार्ग में उस पर कोई विपत्ति न आने पाए। 4. किसी विशेष अवस्था या दशा तक ले जाना। 5. किसी को दुखी-सुखी करना, राहत देना या किसी की हानि-लाभ करना। 6. किसी विषय में किसी के बराबर कर देना।
  • पाशविक
    1. मनुष्य के स्वभाव,प्रकृति या आचरण के विरुद्ध या पशुओं का सा। 2. पशु का या पशु संबंधी।
  • प्रतीक्षित
    जिस किसी चीज़, बात आदि की प्रतीक्षा की जाती हो।
  • प्रदर्शनकारी
    1. समूह के विचार को व्यक्त करने वाले सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला व्यक्ति। 2. समूह के विचार को व्यक्त करने के लिए सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला।
  • प्रभावित
    जिस पर प्रभाव पड़ा हो।
  • प्रीमियर
    1. एक आधिकारिक पद जिसका प्रयोग अधिकतर उन राष्ट्रों में होता है जिनकी सभ्यता प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में रोमन साम्राज्य से पैदा हुई है। 2. वह व्यक्ति जो चांसलर के पद पर आसीन हो।
  • फ़िलहाल
    1. आधुनिक या वर्तमान समय में। 2. इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में।
  • बोलीविया
    मध्य दक्षिण अमरीका का एक देश।
  • रणनीति
    1. युद्ध या रण करने की नीति। 2. किसी काम आदि को विशेष प्रकार से करने की नीति।
  • वार्तालाप
    आपस में बात करने या बोलने की क्रिया।
  • वितरित
    जो बाँटा गया हो।
  • सम्मेलन
    मनुष्यों का, किसी विशेष उद्देश्य से अथवा किसी विशेष विषय पर विचार करने के लिए, एकत्र होने वाला समाज।
  • सुसंस्कृत
    उत्तम संस्कार युक्त।
  • सेमिनार
    वह सम्मेलन जिसमें शिक्षक या विशेषज्ञ और लोगों के समूह किसी विषय पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
  • हरसंभव
    जितना हो सकता हो या जितना किया जा सकता हो।
  • हॉस्पिटल
    वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है।