कठिन 14 × 14
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अनुपस्थित
    जो सामने, उपस्थित या मौजूद न हो।
  • अल्टीमेटम
    किसी काम को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने की माँग जिसकी पूर्ति न होने पर और आगे समझौता वार्ता न करने की धमकी दी जाती है।
  • अवधारणा
    किसी विषय में मन में होने वाला कोई विचार या मत।
  • असुविधाजनक
    जिसमें असुविधा हो।
  • आकलन
    1. बहुत सी चीजों का एक दो तीन करते हुए गिनने की क्रिया या भाव। 2. किसी आधार पर अनुमान लगाने का कार्य। 3. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया। 4. कोई चीज़ एकत्र या इकट्ठा करके रखने की क्रिया या भाव।
  • आश्चर्यजनक
    जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
  • इकलौती
    वह लड़की जो अपने माँ-बाप की एक ही हो।
  • इजाजत
    1. कोई काम करने से पहले उसके संबंध में बड़ों से मिलने या ली जाने वाली स्वीकृति जो बहुत-कुछ आज्ञा के रूप में होती है। 2. बड़ों का छोटों को किसी काम के लिए कहने की क्रिया या उनके द्वारा दिया गया निर्देश।
  • कम-से-कम
    जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
  • कामुकता
    सहवास या मैथुन की इच्छा।
  • कारखाना
    वह स्थान जहाँ बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन होता है।
  • कैलिफोर्निया
    अमरीका का एक राज्य जो प्रशांत महासागर के किनारे स्थित है।
  • खानदान
    एक ही पूर्वपुरुष से उत्पन्न व्यक्तियों का वर्ग या समूह।
  • गलाकाट
    प्रचंड एवं निष्ठुर।
  • जानबूझकर
    अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
  • जान-बूझकर
    अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
  • झनकार
    1. धातु की किसी वस्तु पर आघात लगने पर कुछ समय तक उसमें से बराबर निकलता रहने वाला झनझन शब्द। 2. एक अभिलाक्षणिक या स्वभावगत ध्वनि। 3. कुछ कीड़ों के बोलने का झन झन शब्द।
  • डिजाइन
    1. आलंकारिक या कलात्मक कृति। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. * एक व्यवस्थित योजना या प्रारूप।
  • तबादला
    अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
  • दंडनीय
    1. जिसके लिए किसी को दंड दिया जाना उचित हो या दिया जा सकता हो। 2. जो दंडित होने के योग्य हो या जिसे दंड देना उचित हो।
  • दंतहीन
    जिसके मुँह में दाँत न हो।
  • दिनभर
    सुबह से शाम तक।
  • दिवालियापन
    मनुष्य की वह अर्थहीन अवस्था जिसमें ऋण चुकाने के लिए पास में कुछ भी न रह जाए या दिवालिया होने की अवस्था या भाव।
  • दुनियाभर
    पूरी दुनिया या सृष्टि।
  • देवदार
    एक बहुत बड़ा पेड़ जिससे अलकतरा और तारपीन की तरह का तेल निकलता है।
  • धारीदार
    धारियों या लकीरों वाला।
  • नियोजन
    नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
  • पासवर्ड
    वह गुप्त शब्द जो किसी विशेष व्यक्ति, दल आदि को पता होता है और जिसकी सहायता से वह किसी कार्य आदि को कर पाता है।
  • प्रदर्शनकारी
    1. समूह के विचार को व्यक्त करने वाले सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला व्यक्ति। 2. समूह के विचार को व्यक्त करने के लिए सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला।
  • बंदरगाह
    समुद्र के किनारे जहाज़ ठहरने का स्थान जहाँ जहाज से माल उतारा या उस पर लादा जाता है।
  • बदतमीज
    1. बड़ों का उचित आदर या लिहाज न करने वाला। 2. जो सभ्य न हो।
  • बदलाव
    1. आमतौर पर आनंद देने वाला नया अंतर या परिवर्तन। 2. पहले से भिन्न रूप या अवस्था में आने की क्रिया।
  • ब्लैकबोर्ड
    1. लकड़ी का बना हुआ काले रंग का चौकोर फलक जिस पर लिखते हैं। 2. काला पत्थर जो विद्यालय की कक्षा की दीवारों पर लिखने के लिए लगा होता है।
  • ब्लैकमेल
    1. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे उसके न चाहते हुए भी अपने मनमाफिक काम कराने की क्रिया। 2. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे जबरदस्ती पैसा वसूलने की क्रिया। 3. किसी के बारे में लज्जाजनक या बुरी जानकारी रखने और उसे उस जानकारी को प्रकट करने का भय दिखाकर धन आदि की माँग करने की क्रिया।
  • मंदबुद्धि
    जिसकी बुद्धि पूर्ण रूप से विकसित न हो।
  • मानवता
    मनुष्य होने की अवस्था या भाव।
  • मुलायम
    1. जो कड़ा या सख्त न हो। 2. जो दृढ़ न हो।
  • यकीनन
    बिना संदेह या शक के।
  • रसदार
    1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
  • लाइलाज
    जिसकी चिकित्सा संभव न हो।
  • लिखावट
    1. लिखने का ढंग या प्रकार। 2. किसी सतह पर लिखे हुए या मुद्रित वह अक्षर या चिह्न जो किसी भाषा की ध्वनियों या शब्दों को दर्शाते हैं।
  • शासनकाल
    किसी शासक के राज्य करने का समय।
  • सकारात्मक
    जिसमें स्वीकार या हाँ का भाव हो।
  • सामंजस्य
    उपयुक्त और ठीक संयोग या मेल।
  • सुहावना
    भला और सुन्दर लगने वाला।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।
  • हथियारबंद
    1. वह जिसने हथियार धारण किया हो। 2. जिसने हथियार धारण किया हो।