कठिन 13 × 14
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अनुभाग
    किसी विभाग के अंतर्गत कोई छोटा विभाग।
  • इक़रारनामा
    वह पत्र जिसपर किसी प्रकार का इक़रार और उसकी शर्तें लिखी हों।
  • उत्तरजीविता
    उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
  • एयरपोर्ट
    वह स्थान जहाँ हवाई जहाज यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए आकर ठहरते हैं।
  • औपचारिकता
    ऐसा कार्य या आचरण जो आवश्यक न होने पर भी परिपाटी के पालनार्थ किया जाता है।
  • गपशप
    इधर-उधर की बात या अनौपचारिक बातचीत।
  • चतुरता
    बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव।
  • जागरूकता
    जागरूक होने की अवस्था या भाव।
  • ज़रूरत
    1. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। 2. कोई भी आवश्यक वस्तु।
  • तरोताज़ा
    शारीरिक एवं मानसिक रूप से अच्छा या ताज़ा।
  • निर्देशक
    1. वह जो किसी प्रकार का निर्देश करता या कुछ बतलाता हो। 2. फिल्मों, नाटकों आदि में वह अधिकारी जो पात्रों की वेष-भूषा, भूमिका या आचरण और दृष्यों के स्वरूप आदि निश्चित करता है।
  • नेकदिल
    जो अच्छी नीयतवाला हो।
  • पागलपन
    1. मस्तिष्क का वह रोग जिसमें मन और बुद्धि का संतुलन बिगड़ जाता है। 2. पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण।
  • प्रतिस्थापित
    1. अपने स्थान से हटे हुए वस्तु या व्यक्ति को फिर से उसी स्थान पर बैठाया या रखा हुआ। 2. अपने स्थान से हटे हुए वस्तु या व्यक्ति के बदले किसी अन्य वस्तु या व्यक्ति को उसके स्थान पर बैठाया या रखा हुआ।
  • प्रभावित
    जिस पर प्रभाव पड़ा हो।
  • फुटपाथ
    सड़क के किनारे का वह भाग जिनपर लोग पैदल चलते हैं।
  • फुटबॉल
    1. दो दलों के बीच में होनेवाला एक खेल जिसमें ग्यारह-ग्यारह खिलाड़ी होते हैं और एक गेंद होती है। 2. मैदान में खेलने की एक बड़ी गेंद जिसे पैर से मारते हैं।
  • बृहस्पतिवार
    बुधवार के बाद तथा शुक्रवार के पहले का दिन।
  • मकदूनियाई
    1. मकदूनिया का निवासी। 2. मकदूनिया के लोगों की भाषा। 3. मकदूनिया के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मकदूनिया का।
  • मजाकिया
    1. दूसरों की खिल्ली या दिल्लगी उड़ानेवाला व्यक्ति। 2. अपनी बातों से लोगों को हँसाने वाला। 3. मज़ाक़ संबंधी या मज़ाक़ से भरपूर।
  • महानिरीक्षक
    पुलिस, सेना अथवा अन्य संस्थाओं की जाँच का उत्तरदायी एक उच्च अधिकारी।
  • महामहिम
    जिसकी महिमा बहुत अधिक हो या बहुत बड़ी महिमा वाला।
  • रणभूमि
    वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
  • रविवार
    शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
  • रूपरेखा
    1. किसी बनाए जाने वाले रूप या किए जाने वाले काम का वह स्थूल अनुमान जो उसके आकार-प्रकार आदि का परिचायक होता है। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. किसी वस्तु या व्यक्ति के रूप का वह चित्र जिसे रेखाओं से बनाया गया हो।
  • लटकन
    1. एक गहना। 2. एक प्रकार का तोता जो आकार में छोटा होता है।
  • वसीयतनामा
    वह लेख या पत्र जिसमें वसीयत की सब शर्तें लिखी हों।
  • विचार-विमर्श
    1. किसी बात का विचार या विवेचन। 2. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए।
  • शीतलक
    एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
  • संख्यात्मक
    संख्या संबंधित या संख्या को बतानेवाला।
  • संघटक
    1. किसी वर्ग विशेष का घटक या भाग जो अपने आप में पूर्ण भी होता है। 2. किसी मिश्रण या यौगिक का कोई अवयव या भाग।
  • संचारित
    जिसका संचार किया गया हो या हुआ हो।
  • संतुलित
    1. बराबर या उचित। 2. जिसमें संतुलन हो।
  • संरक्षित
    जिसकी रक्षा की गई हो।
  • संस्थापक
    1. कोई सभा, समाज या सर्व साधारण के लिए उपयोगी कार्य खोलने वाला व्यक्ति। 2. वह जिसने कोई काम प्रचलित या आरंभ किया हो।
  • सरस्वती
    1. विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी। 2. पंजाब की एक प्राचीन नदी। 3. एक रागिनी। 4. दशनामी संन्यासियों का एक भेद।
  • सर्वशक्तिमान
    सब कुछ करने का सामर्थ्य रखने वाला।
  • सहकर्मी
    वह जो किसी के साथ मिलकर काम करता हो।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।
  • सोशलिस्ट
    वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
  • हॉस्पिटल
    वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है।