तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अपरिवर्तित
जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो।
अफ़रा-तफ़री
1. बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है। 2. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 3. जल्दी या उतावलेपन के कारण होनेवाली घबराहट।
अविस्मरणीय
याद रखने योग्य।
आनुवंशिकी
माता-पिता से संतान के पास व्यक्ति की विशिष्टता किस तरह से संक्रमित होती है इसका अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा।
इश्कबाज
काम वासना में अत्यधिक लिप्त रहने वाला व्यक्ति।
इस्तेमाल
1. किसी वस्तु या बात को उपयोग में लाए जाने की क्रिया या भाव। 2. काम में आने या लगने की क्रिया।
ऑटोमोबाइल
एक प्रकार की गाड़ी जो मोटर से चलती है।
कब्रगाह
वह स्थान जहाँ शव दफनाए जाते हैं।
कार्यकर्ता
वह जो कोई विशेष कार्य करता है।
खटमल
एक कीड़ा जो मैली खाटों, कुरसियों आदि में रहता है।
गतिविधि
किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य।
गैरकानूनी
विधि, क़ानून आदि के विरुद्ध।
जबरदस्त
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 3. जो आसान न हो। 4. बहुत ही बढ़िया या अच्छा। 5. बहुत ज्यादा।
तदनुसार
1. जो हो या हुआ हो, उसके अनुसार या पहले वाले के मुताबिक़ होने वाला। 2. उसी के अनुसार।
तालमेल
उपयुक्त और ठीक संयोग या मेल।
दिन-रात
हर एक पल या हर समय।
नागरिक
1. किसी देश का निवासी। 2. नगर या शहर से संबंधित।
नुकसान
1. किसी मूर्त या अमूर्त चीज के खोने, खराब या क्षीण होने अथवा किसी के द्वारा नष्ट किए जाने पर होने वाली हानि। 2. किसी लेन-देन, व्यापार आदि में होने वाली आर्थिक कमी। 3. बुरा या तकलीफ के रूप में होने वाला परिणाम। 4. उपकार के विपरीत काम या अनुचित या बुरा काम। 5. हित का विरोधी भाव।
प्रबंधन
व्यवस्था करने की क्रिया या भाव।
प्रागैतिहासिक
निश्चित रूप से जिस काल का पूर्ण इतिहास उपलब्ध हो उससे पूर्व का या उससे संबंधित।
बायोमास
1. किसी क्षेत्र विशेष के प्रति इकाई क्षेत्र में जीवित या कुछ ही समय पूर्व मरे पदार्थों, जिनमें कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन होते हैं, का कुल द्रव्यमान। 2. पौधों से प्राप्त पदार्थ, वनस्पति, कृषि अवशेष आदि जिनका ईंधन या ऊर्जा के स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है।
भुगतान
ऋण,कर्ज़ आदि चुकाने की क्रिया।
मकदूनियाई
1. मकदूनिया का निवासी। 2. मकदूनिया के लोगों की भाषा। 3. मकदूनिया के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मकदूनिया का।
मनोवैज्ञानिक
1. मनोविज्ञान का ज्ञाता। 2. मानसिक या भावुकतामय जो स्वभाव में भौतिक के विपरीत हो। 3. मनोविज्ञान का या उससे संबंधित या निर्धारित।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
मेहमाननवाज
मेहमान या अतिथि की ख़ातिर या परिचर्या करने वाला।
विलक्षण
1. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
विश्वकोश
वह ग्रंथ जिसमें संसार के सभी विषयों का विस्तृत विवरण रहता है।
सूरजमुखी
1. खेतों में उगाया जाने वाला एक पौधे का फूल जिससे खाद्य तेल प्राप्त होता है। 2. एक पौधा जिसके पीले रंग के फूल दिन के समय सीधे खड़े रहते और रात के समय नीचे झुक जाते हैं।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।