तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अभिवादन
1. भक्ति के नौ भेदों में से एक, जिसमें उपासक अपने उपास्य देव का गुणगान करता है। 2. किसी के प्रति आदर भाव दिखाने की क्रिया। 3. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात।
अस्वीकृत
1. जिसे स्वीकृति या सहमति न मिली हो। 2. जो पारित न हुआ हो। 3. जो स्वीकृत न हुआ हो या स्वीकार न किया गया हो।
आलिंगन
बाँहों में भरकर गले लगाने की क्रिया।
आवरण
1. वह वस्तु जिससे किसी वस्तु आदि को आच्छादित किया जाए या ढकने की वस्तु। 2. किसी वस्तु को ऊपर से या चारों ओर से ढकने वाली कोई कपड़े की सिली हुई वस्तु। 3. वह कपड़ा जिसमें पुस्तकें, बहियाँ आदि बाँधी जाती हैं या बाँधकर रखी जाती हैं। 4. वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो। 5. किसी चीज़ को चारों ओर से घेरने वाली कोई चीज़। 6. चलाए हुए अस्त्र-शस्त्र को निष्फल करने वाला अस्त्र। 7. फल, बीज आदि का आवरण।
एहसान
किसी की भलाई या हित आदि करने की क्रिया।
कामरेड
* एक ही काम में लगे सभी पुरुषों के लिए प्रयुक्त संबोधन।
कार्यवाही
कोई कार्य करने की प्रक्रिया।
कोपेनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
गरजना
1. सिंह, बाघ आदि जंतुओं का घोर शब्द करना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना। 3. घोर शब्द करना।
गुनगुन
भौंरे के उड़ने से होनेवाला शब्द।
छत्र-छाया
रक्षा पाने का स्थान।
जवाहरात
हीरा, पन्ना, मोती आदि रत्न समूह।
तकदीर
वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
तदनुसार
1. जो हो या हुआ हो, उसके अनुसार या पहले वाले के मुताबिक़ होने वाला। 2. उसी के अनुसार।
दंतहीन
जिसके मुँह में दाँत न हो।
नरसंहार
बहुत से लोगों की एक साथ होने वाली हत्या।
नाइंसाफ़ी
न्यायहीन होने की अवस्था या भाव।
निजीकरण
किसी सरकारी वस्तु, संस्था आदि का स्वामित्व किसी व्यक्ति या विशेष संस्था को देने की क्रिया।
नियमित
1. जो नियत या निर्धारित हो। 2. नियमों से बँधा हुआ।
पंचानवे
1. नब्बे और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. नब्बे और पाँच।
प्रमाणित
1. तर्क या प्रमाण से ठीक माना हुआ। 2. जिसके संबंध में यह लिखा गया हो कि यह प्रमाणिक या ठीक है। 3. जिसका सत्यापन किया गया हो।
मसलन
1. मसलने की क्रिया या भाव। 2. मसलने से बनने वाली संरचना। 3. उदाहरण के तौर पर या रूप में।
मास्टरमाइंड
योजना बनाने वाला व्यक्ति।
रक्तचाप
1. रक्त द्वारा रक्त की वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव। 2. वह स्थिति जब शरीर में प्रवाहित होने वाले रक्त का रक्त वाहिनियों की दीवारों पर पड़ने वाला दबाव सामान्य से कम या अधिक हो जाता है।
रिपोर्टर
वह जो किसी विशेष स्थान का समाचार लिखकर समाचारपत्र, पत्रिका आदि में छपने के लिए भेजता हो या जो सीधे दूरदर्शन पर समाचार देता हो या भेजता हो।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
वायरस
1. वह अतिसूक्ष्म संक्रामक जीव जो साधारण माइक्रोस्कोप द्वारा नहीं देखा जा सकता और अपने पोषण तथा चयापचय एवं जनन के लिए परजीवी के रूप में किसी कोशिका के भीतर रहता है। 2. अपनी प्रतिलिपि स्वयं तैयार करने में तथा प्रायः उसी कंप्यूटर के अन्य प्रोग्रामों की फाइलों को बहुत अधिक हानि पहुँचाने में सक्षम एक साफ्टवेयर प्रोग्राम।
विपणन
चीज़ें बनाकर या खरीदकर, उसे बेचने का काम।
समाजवाद
वह सिद्धांत जो यह प्रतिपादित करे कि भूमि और पूँजी पर समाज का अधिकार और नियंत्रण होना चाहिए।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमालियाई
1. सोमालिया का निवासी। 2. सोमालिया से संबंधित या सोमालिया का।
स्वीकारोक्ति
स्वीकार करनेवाली उक्ति या कथन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।