तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अत्यधिक
1. बहुत अधिक। 2. बहुत ज्यादा।
अनिश्चित
1. जो निर्धारित न हो। 2. जो नियत न हो।
अनुभवहीन
जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अलौकिक
1. जो मानवी न हो या उससे परे हो। 2. परलोक से संबंध रखने वाला। 3. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
उपलक्ष्य
1. वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए। 2. दिखाई देने या समझ में आने वाला ऐसा लक्षण, जिससे कोई चीज़ पहचानी जा सके या किसी बात का कुछ प्रमाण मिले।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
कसकर
1. तेजी के साथ या बलपूर्वक। 2. जिसे छुड़ा न पाए, इस तरह से।
कानून-व्यवस्था
कानून की व्यवस्था या प्रबंध।
कुशलता
1. कुशल होने की अवस्था या भाव। 2. किसी काम आदि में प्रवीण होने की अवस्था, गुण या भाव।
ख़ासकर
विशेष रूप से।
गुंजाइश
अटने या समाने या सुधार आदि की जगह।
गैरसरकारी
जो सरकार या शासन से संबंधित न हो।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
तलाशना
1. यह देखना कि कोई व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि कहाँ है। 2. किसी बात या विषय के गूढ़ तत्त्व या रहस्य की जानकारी प्राप्त करना। 3. विशेष वस्तु, समय, स्थिति आदि पाने की इच्छा रखना।
दिलचस्पी
मन को अच्छा लगने का भाव।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
नेत्रहीन
जिसे दिखाई न देता हो।
प्रतिबद्ध
1. जिसमें कोई प्रतिबंध या पाबंदी हो। 2. जिसके मार्ग में बाधा खड़ी की गई हो। 3. जिस पर नियंत्रण हो। 4. वचन से बँधा हुआ या जिसने वचन दिया हो।
भागीदारी
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
मजबूर
जो ऐसी अवस्था में हो कि इच्छा होने पर भी वह कुछ न कर सके।
मजाकिया
1. दूसरों की खिल्ली या दिल्लगी उड़ानेवाला व्यक्ति। 2. अपनी बातों से लोगों को हँसाने वाला। 3. मज़ाक़ संबंधी या मज़ाक़ से भरपूर।
मतदान
प्रतिनिधि के निर्वाचन के संबंध में मत देने की क्रिया या भाव।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
लड़खड़ाना
1. भली-भाँति चल न सकने या खड़े न रह सकने के कारण कभी इस ओर तो कभी उस ओर झुकना। 2. विश्वास आदि भावों का स्थिर न रहना। 3. शरीर के किसी अंग का ठीक तरह से अपना काम न कर सकने के कारण इधर-उधर होना।
वियतनाम
दक्षिण-पूर्वी एशिया का एक देश।
विश्वसनीयता
विश्वस्त होने की अवस्था।
शादीशुदा
1. विवाह के फलस्वरूप होने वाला। 2. जिसका विवाह हो गया हो।
शैतानियत
शैतान होने की अवस्था या भाव।
सफलता
1. सफल होने की अवस्था, क्रिया या भाव। 2. लड़ाई या खेल आदि में शत्रु या विपक्षी को हराकर प्राप्त की जाने वाली सफलता।
समझदारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. युक्ति से पूर्ण होने की अवस्था या भाव। 3. भली-बुरी बातें सोचने-समझने की शक्ति या ज्ञान।
समझौता
1. लेन-देन, व्यवहार, झगड़े, विवाद आदि के संबंध में सब पक्षों में आपस में होने वाला निपटारा। 2. राज्यों, दलों, आदि में होने वाला यह निश्चय कि अब हम आपस में नहीं लड़ेंगे और मित्रतापूर्वक रहेंगे अथवा अमुक क्षेत्रों में अमुक प्रकार से व्यवहार करेंगे। 3. कोई काम करने के लिए दो या कई पक्षों में होने वाला, विशेषकर लिखित एवं कानून द्वारा प्रवर्तनीय ठहराव या निश्चय।
सामरिक
समर संबंधी।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।